यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हल्दी सेरेमनी में दुल्हन Radhika Merchant ने पहना असली फूलों से बना यूनिक दुपट्टा, फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें!
Anant Ambani और Radhika Merchant शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 5 जुलाई को संगीत सेरेमनी के बाद 8 जुलाई को हल्दी फंक्शन सेलिब्रेट किया गया। अब हल्दी ...और पढ़ें

HighLights
- यूनिक था दुल्हन राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक
- राधिका मर्चेंट ने पहना फूलों से बना दुपट्टा
- लाल ड्रेस में भी राधिका मर्चेंट का दिखा ग्लैमर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जामनगर में तीन दिन तक चलने वाला प्री-वेडिंग फंक्शन हो या फिर यूरोप में क्रूज पार्टी, हाई-फाई फंक्शन के साथ-साथ होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का लुक भी खूब चर्चा में रहा है। उन्होंने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में एक से बढ़कर ट्रेडिशनल और मॉडर्न आउटफिट पहने। इन दिनों मुंबई में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में चल रही हैं।
5 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका की संगीत सेरेमनी थी। वहीं, 8 जुलाई को कपल की हल्दी सेरेमनी थी। इस फंक्शन की कई इनसाइड फोटोज सामने आईं, जिसमें सेलिब्रिटीज ने खूब हल्दी का लुत्फ उठाया। अब होने वाली दुल्हन का लुक भी सामने आ गया है।
लाल रंग में जचीं राधिका मर्चेंट
संगीत की तरह हल्दी फंक्शन में भी राधिका मर्चेंट ने दो लुक कैरी किया था। एक में उन्होंने लाल रंग का लहंगा-चोली पहना था, जिसे उन्होंने फ्लोरल स्टाइल डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। लाल लहंगे पर व्हाइट एंब्रॉयडरी थी, जो इसे और अट्रैक्टिव बना रही थी। मिनिमल मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की सेरेमनी में Ananya Panday को भी लगी हल्दी, Sara Ali Khan को छोड़ इसके साथ की जमकर मस्ती
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (रिया कपूर)
राधिका मर्चेंट ने पहना फूलों का दुपट्टा
राधिका मर्चेंट का दूसरा हल्दी लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस लुक में अंबानी परिवार की छोटी दुल्हनिया ने करोड़ों की ज्वेलरी छोड़ न केवल फूलों की ज्वेलरी पहनी, बल्कि दुपट्टा भी फूलों वाला पहना। जी हां, अनामिका खन्ना के डिजाइनर आउटफिट के साथ राधिका मर्चेंट ने असली मोगरे और गेंदे के फूल से बना दुपट्टा पहना था। इस खूबसूरत दुपट्टे ने उनके नूर को और बढ़ा दिया है।
खबरें और भी
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (रिया कपूर)
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (रिया कपूर)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (रिया कपूर)
संगीत लुक में राधिका का जलवा
इस फंक्शन में होने वाली दुल्हन ने अपने ग्लैमरस लुक से सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने संगीत फंक्शन के लिए दो लुक कैरी किया था। एक में उन्होंने अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ ऑफ-शोल्डर चोली के साथ हैवी एंब्रॉडर्ड लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (रिया कपूर)
वहीं, दूसरे लुक में अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन ने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस टॉप के साथ स्टाइल किया था। डायमंड चोकर में वह गजब ढहा रही थीं।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika ने होली की तरह मनाई हल्दी सेरेमनी, रणवीर और सलमान पर भी चढ़ा रंग, देखें वीडियो