Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर वो Sara Ali Khan को हिट कर सकते...' Orry ने एक्ट्रेस के करियर पर फिर कसा तंज, मां अमृता को भी लपेटा

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

    ओरी ने एक बार फिर सारा अली खान के करियर पर तंज कसा है, रोहित शेट्टी और उनकी फिल्म 'सिम्बा' का जिक्र किया। उन्होंने सारा को अनफॉलो करने और उनकी मां अमृ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के कंटेस्टेंट ओरी एक बार फिल्म सारा अली खान (Sara Ali Khan) पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। ओरी ने जबसे अपने और अभिनेत्री सारा अली खान के रिश्तों पर खुलकर निशाना साधा है तभी से दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है।

    रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए हालिया एपिसोड में,ओरी ने एक बार फिर सारा के करियर पर कटाक्ष किया और उनकी फिल्म सिम्बा (Simmba) का जिक्र किया।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डरकर आयुष्मान खुराना ने बदली थी तारीख! अब वरुण धवन से बॉक्स ऑफिस पर लेंगे टक्कर

    ओरी ने इशारों-इशारों में कसा तंज

    इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने फिल्म सिम्बा के बारे में बात करते हुए कहा,'मैंने शो तो नहीं देखा, लेकिन रोहित शेट्टी को तो मैं जानता ही हूं।' उन्होंने इशारों-इशारों में तंज कसते हुए आगे कहा,'और जिस तरह से उन्होंने सारा अली खान को इतनी बड़ी हिट फिल्म दी है इससे मैं भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं कि मैं उनके डायरेक्शन में काम कर सकूं। अगर आप उनके लिए ऐसा कर सकते हैं, तो मेरे लिए भी जरूर कर सकते हैं।'

    saraalikhan95_1771148181_3832988863442795764_345204813

    सारा को कर दिया अनफॉलो

    बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में, ओरी ने सारा और इब्राहिम खान के साथ अपने मतभेद के बारे में बात की थी। अभिनेत्री से संबंध तोड़ने की पुष्टि करते हुए, उन्होंने एचटी को बताया, "मैंने कुछ समय पहले सारा को अनफॉलो कर दिया था और मैंने इब्राहिम को सालों से फॉलो नहीं किया है।" इसके बाद उन्होंने दावा किया कि सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करना उस सदमे को नजरअंदाज करने जैसा है जो उनकी मां ने मुझे दिया है।

    Sara (9)

    कहां से शुरू हुआ मतभेद?

    खबरों के मुताबिक, दोनों के बीच मनमुटाव तब शुरू हुआ जब ओरी ने एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान के एक्टिंग करियर का मजाक बनाया। हालांकि ओरी ने बाद में दावा किया कि यह बात मजाकिया अंदाज में कही गई थी, लेकिन खबरों के अनुसार यह टिप्पणी सारा के परिवार को पसंद नहीं आई। बाद में इसमें सारा की मां, अमृता सिंह भी आ गईं और मामला और बिगड़ गया।

    यह भी पढ़ें- स्पाई कॉमेडी लेकर आ रहे Ayushmann Khurrana और सारा अली खान, कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?

    खबरें और भी