Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' को पीछे छोड़ गुजराती फिल्म 'छेलो शो' बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 06:32 PM (IST)

    Gujarati film Chhello Show is Indias official Oscars Entry फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया ने 20 सितंबर को भारत की तरफ से आस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री की ...और पढ़ें

    Gujarati film Chhello Show is India's official Oscars entry
    Gujarati film Chhello Show is India's official Oscars entry

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gujarati film Chhello Show is India's official Oscars Entry: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि ऑस्कर 2023 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर किस फिल्म को भेजा जाएगा।

    हैशटैग और ट्वीट्स की रेस में दो फिल्मों के नाम छाये हुए थे- 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स'। मगर, इन दोनों ही फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए गुजराती फिल्म 'छेलो शो' ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। 'छेलो शो' को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। 'छेलो शो' अब बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में नामांकन के लिए दूसरे देशों की फिल्मों से मुकाबला करेगी।

    साल 2021 में रिलीज हुई थी 'छेलो शो'

    मंगलवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने साल 2021 की फिल्म 'छेलो शो' को ऑस्कर 2023 में बतौर ऑफिशियल एंट्री भेजे जाने की घोषणा की। 'छेलो शो' का डायरेक्शन पान नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 'छेलो शो' को साल 2021 में पहली बार 'ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल' में दिखाया गया था। फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, लास्ट शो एलएलपी और मार्क डुअल द्वारा किया गया है। 'छेलो शो' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

    डायरेक्टर पान नलिन ने जताई खुशी

    ऑस्कर 2023 में 'छेलो शो' की एंट्री से गदगद फिल्म के डायरेक्टर पान नलिन ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि खुशी का ऐसा दिन भी आएगा। 'छेलो शो' को दुनियाभर में सराहा गया, लेकिन मेरे दिल में एक कसक रह गई थी कि मैं भारत में कैसे सबका ध्यान इस ओर खींचू? अब मैं चैन की सांस ले सकता हूं और सिनेमा पर भरोसा कर सकता हूं, जो मनोरंजन करता है, प्रेरित करता है और ज्ञान को बढ़ाता है। आपका शुक्रिया एफएफआई, धन्यवाद जूरी।" 

    खबरें और भी

    इन फिल्मों के लिए चला था सोशल मीडिया कैंपेन

    'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' की रिलीज के बाद से ही दोनों फिल्मों की ऑस्कर दावेदारी की चर्चा चल रही थी। वैरायटी मैगजीन की ओर से जारी प्रेडिक्शंस लिस्ट में भी 'आरआरआर' का नाम शामिल था, जिसकी वजह से इसको लेकर काफी हाइप बनने लगी थी। 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' के फैंस अपनी-अपनी फिल्मों के लिए सोशल मीडिया में कैम्पेन चला रहे थे। जहां 'आरआरआर' की दावेदारी काफी मजबूत दिख रही थी, लेकिन कहीं भी गुजराती फिल्म छेलो शो का जिक्र नहीं था। अब ऑस्कर 2023 के लिए छेलो शो ने बाजी मारते हुए सबको हैरत में डाल दिया है।

    रीजनल सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा

    ऑस्कर 2023 के लिए छेलो शो की एंट्री देश में रीजनल सिनेमा को बढ़ावा देगी। ऑस्कर 2022 के लिए भी कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म राइटिंग विद फायर भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री बनी थी। हालांकि, फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई थी।

    यह भी पढ़ें- Oscar 2023: गुजराती फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से बौखलाएं 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' समर्थक, 'छेलो शो' को बताया अज्ञात फिल्म

    Punjabi Film OTT Release: 'लॉन्ग लाची 2' से लेकर 'शरीक 2' तक, इन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ये पंजाबी फिल्में