Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023: शॉर्टलिस्ट वर्सेस रिमाइंडर लिस्ट, जानें क्या हैं अंतर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 05:51 PM (GMT+05:30)

    Oscar 2023 ऑस्कर 2023 में कई फिल्में भारत से गई हुई है। हालांकि भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री छेलो शो को ही मिला है लेकिन कई ऐसी फिल्में है जिन्हें भी ...और पढ़ें

    Oscar 2023: ऑस्कर अवार्ड्स में कई फिल्में भाग लेने पहुंची है।
    Oscar 2023: ऑस्कर अवार्ड्स में कई फिल्में भाग लेने पहुंची है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar 2023: ऑस्कर 2023 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं लेकिन इस बीच दो ऐसे नाम हैं जो कि दर्शकों को काफी कंफ्यूज कर रहे हैं या दोनों में उन्हें समानता लग रही है। पहला नाम है ऑस्कर शॉर्टलिस्ट और दूसरा नाम है ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट। दर्शकों को सबसे पहले जानना चाहिए कि यह दोनों भी लिस्ट अलग-अलग है।वैसे यह ऑस्कर का 95वां एडिशन होगा। 

    ऑस्कर 2023 की 24 जनवरी को फाइनल नॉमिनेशन जारी की जाएगी

    24 जनवरी को फाइनल नॉमिनेशन जारी किया जाएगा और इन दोनों ही कैटेगरी की फिल्मों को फाइनल नॉमिनेशन में आने का अवसर मिलता है। हालांकि, यह दोनों भी एक नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: Who is Bianca Censori: किम कार्दशियन को तलाक देने के बाद क्या कैन वेस्ट ने की बिनाका सेंसरी से शादी

    रिमाइंडर लिस्ट में फिल्मों की एंट्री आती हैं

    इस बारे में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है, 'ऑस्कर की सभी कैटेगरी शॉर्टलिस्ट नहीं होती। फाइनल नॉमिनेशन की कैटेगरी जैसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर सीधे 24 जनवरी को घोषित की जाती है। जबकि, रिमाइंडर लिस्ट में वे सभी कैटेगरी जाती है, जिनमें जो भी एंट्री आती हैं, उनकी क्राइटेरिया पूरी हो, वह एलिजिबल हो और कंसीडरेशन के लिए आई हो। इस लिस्ट में आरआरआर, कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, मी वसंतराव, तुझा साठी काही ही, आर माधवन की रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट और विक्रांत रोणा जैसी फिल्में शामिल है। इसी लिस्ट में आपको टॉप गन मेवरिक, अवतार द वे ऑफ वाटर या ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर जैसी फिल्मी भी मिलेंगी।'

    यह भी पढ़ें: Gandhi Godse Ek Yudh को लेकर राजकुमार संतोषी के मन में था डर, CBFC नहीं करेगी फिल्म को पास, लेकिन...

    अब आप सोच रहे होंगे शॉर्टलिस्ट का क्या मतलब होता है

    शॉर्टलिस्ट का मतलब होता है कि हर लिस्ट को अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म को छोड़कर ब्रांच के मेंबर इसे तय करते हैं। यह मेंबर सभी ब्रांच से आमंत्रित किए जाते हैं। इनमें वोटिंग होती हैं और इसमें मिनिमम व्यूविंग रिक्वायरमेंट होती है ताकि वह वोटिंग के आधार पर इसका निर्णय ले सके। इस शॉर्टलिस्ट एंट्री के आधार पर भारत से चार टाइटल इस वर्ष भेजे गए हैं। इनमें है ऑल दैट ब्रेथ, द एलीफेंट विस्सपर, छेलो शो और गाना नाटू-नाटू। इस प्रकार दो प्रक्रियाओं से ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भेजे जाते हैं। हालांकि ऑस्कर मिलना ना मिलना यह उस फिल्म या गाने का भाग्य होता है।

    खबरें और भी