Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Godse Ek Yudh को लेकर राजकुमार संतोषी के मन में था डर, CBFC नहीं करेगी फिल्म को पास, लेकिन...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 01:57 PM (GMT+05:30)

    Gandhi Godse Ek Yudh CBFC गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के पास किया है। इस बात की जानकारी फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने द ...और पढ़ें

    Gandhi Godse Ek Yudh CBFC: गांधी गोडसे एक युद्ध को CBFC ने बिना कट के पास किया है।
    Gandhi Godse Ek Yudh CBFC: गांधी गोडसे एक युद्ध को CBFC ने बिना कट के पास किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Godse Ek Yudh CBFC: राजकुमार संतोषी की जल्द फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' रिलीज होने वाली है। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इसमें खुलासा किया है कि उन्हें इस बार का डर था कि सीबीएफसी इस फिल्म को पास नहीं करेगी। हालांकि, सीबीएफसी ने फिल्म देखने के बाद इसमें एक शब्द का भी बदलाव नहीं किया है।

    गांधी गोडसे एक युद्ध में कोई कट नहीं लगा है

    गौरतलब है कि गांधी गोडसे एक युद्ध महात्मा गांधी के अलग स्वरूप पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में कोई कट नहीं लगा है। गांधी गोडसे एक युद्ध में दीपक अंतानी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नाथूराम गोडसे की भूमिका चिन्मय मांडलेकर निभा रहे है। यह फिल्म 1947-48 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद को दिखाया गया है। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे दोनों के पक्षों को दिखाने का प्रयास करती है। इसमें नाथूराम गोडसे बताते हैं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या करने का प्रयास क्यों किया।

    यह भी पढ़ें: दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म Pathaan का ट्रेलर, भारत में बॉयकॉट करने की तेज हो रही हैं मांग

    नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद को दिखाया गया है

    राजकुमार संतोषी इससे पहले द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी लोकप्रिय फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म के माध्यम से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी को इस तरह मोड़ा गया है कि नाथूराम गोडसे का महात्मा गांधी की हत्या करने का प्रयास विफल हो जाता है। इसके बाद महात्मा गांधी नाथूराम गोडसे से मिलने जेल जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले के बाद शो से शीजान मोहम्मद खान की छुट्टी, इस नए कलाकार की एंट्री, शो का नाम भी बदला

    गांधी गोडसे एक युद्ध गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी

    इस गाने का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्माण मनीला संतोषी ने किया है। यह फिल्म 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। राजकुमार संतोषी की पिछली फिल्म 2013 में आई थी। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर, निकला हीरो बनाई थी।

    खबरें और भी