Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म Pathaan का ट्रेलर, भारत में बॉयकॉट करने की तेज हो रही हैं मांग

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:31 PM (IST)

    Pathaan Trailer On Burj Khalifa पठान फिल्म के ट्रेलर को अब दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म को भारत में बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। ...और पढ़ें

    Pathaan Trailer On Burj Khalifa: पठान फिल्म को लेकर शाह रुख खान काफी उत्साहित है।
    Pathaan Trailer On Burj Khalifa: पठान फिल्म को लेकर शाह रुख खान काफी उत्साहित है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Trailer On Burj Khalifa: शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को जहां भारत में बॉयकॉट करने की मांग तेज हो रही है। वहीं, इस फिल्म को लेकर नई खबर आई है कि अब इस फिल्म के ट्रेलर को दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जाएगा। 

    पठान बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई थी

    शाह रुख खान की फिल्म पठान बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई थी। कई लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट की मांग की थी। वहीं, इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने भी कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुये फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब खबर आई है कि इसे विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। फिल्म पठान में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले के बाद शो से शीजान मोहम्मद खान की छुट्टी, इस नए कलाकार की एंट्री, शो का नाम भी बदला

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    शाह रुख खान बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे

    शाह रुख खान इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग टी20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। अब वह बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि फिल्म का निर्माण कर रहे यश राज फिल्म प्रोडक्शन ने किया है।

    यह भी पढ़ें: Raveena Tandon ने की मजेदार रील वीडियो शेयर, फैंस ने लिखा- एक और मास्टर पीस

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    शाह रुख खान की पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा

     पठान फिल्म का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे नेल्सन डिसूजा ने कहा है, 'पठान अपने समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन मिलना चाहिए। हम इस बात की घोषणा करते हुए रोमांचित हो रहे हैं कि शाह रुख खान की फिल्म पठान के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'शाह रुख खान इस समय इंटरनेशनल टी20 के लिए दुबई में है। जब ट्रेलर वहां चलाया जाएगा, तब शाह रुख खान भी उपस्थित होंगे। शाह रुख खान की दुबई में काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी इस एक्टिविटी से फिल्म को लाभ होगा।' इस बीच पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी