Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar 2023: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ‘छेलो शो’ को दीं शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 08:28 PM (IST)

    Oscar 2023 भारत की ओर से ऑस्कर 2023 गुजराती फिल्म लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) आधिकारिक एंट्री मिल गई है। फिल्म को आधिकारिक एंट्री मिलने के बाद अब द कश्म ...और पढ़ें

    Vivek Ranjan Agnihotri wishes Chhello Show team for official entry in Oscar 2023.
    Vivek Ranjan Agnihotri wishes Chhello Show team for official entry in Oscar 2023.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar 2023: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑस्कर, 2023 में भारत की ओर से पुरस्कार समारोह में एंट्री करने वाली फिल्म के नाम का आधिकारिक एलान कर दिया है। गुजराती फिल्म छेलो शो ने भारतीय सिनेमा की दो बड़ी फिल्म में पछाड़ते हुए ऑस्कर में अपनी जगह बनाई है। छेलो शो की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा होने के बाद मेकर्स को बधाई देने वालों का ताता लग गया है।

    यहां देखें छेलो शो का ट्रेलर

    छेलो शो मेकर्स को दी शुभकामनाएं

    इसी क्रम में अब द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने छेलो शो निर्माताओं बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मेकर्स को बधाई देते हुए लिखा, द लास्ट शो (छेलो शो) को भारतीय आधिकारिक एंट्री के रूप में चुने जाने पर पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।

    द कश्मीर फाइल्स निर्देशक ने आगे लिखा, उन्हें ऑस्कर, 2023 में बेस्ट फिल्म पुरस्कार की शुभकामनाएं। मैं सभी शुभचिंतकों और विशेष रूप से मीडिया को धन्यवाद देता हूं, जो द कश्मीर फाइल्स के सपोर्ट में थे।

    आपको बता दें, बीते दिनों से सोशल मीडिया पर वकायदा कैंपेन चलाया जा रहा था। जिसमें आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को इंडिया की ओर से ऑस्कर, 2023 में एंट्री को सपोर्ट किया जा रहा और ट्विटर पर लगातार दोनों फिल्मों के नाम लगातार ट्रेंड कर रहे थे। लेकिन अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आधिकारिक एंट्री के एलान के बाद कुछ फैंस अपनी बौखलाहट भी जाहिर कर रहे हैं और इस फिल्म को एक अज्ञात फिल्म बताते हुए जूरी पर तंज कस रहे हैं।

    खबरें और भी

    निर्देशन ने किया धन्यवाद

    वहीं, फिल्म को ऑस्कर, 2023 में एंट्री मिलने पर फिल्म के निर्देशक पान नलिन ने ट्वीट कर लिखा, हे भगवान! ये कैसी रात होगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और जूरी मैंबर्स को छेलो शो पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। साथ ही उन्होंने आगे लिखा, मैं फिर से सांसें ले सकता हूं और सिनेमा में विश्वास कर सकता हूं, जो लोगों का मनोरंजन करता है, प्रेरणा, नॉलेज देता है।

    ऐसी है छेलो शो की कहानी

    आखिरी शो उम्र की कहानी है, जो एक 9 साल के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जोकि भारत के एक गांव में रहता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक छोटा बच्चा गर्मियों में प्रोजेक्शन बूथ से फिल्में देखता है। इस फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया है। जो एंग्री इंडियन गॉडसेज, संसार और फूल की घाटी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    ये भी पढ़ें: Oscar 2023: गुजराती फिल्म की ऑस्कर में एंट्री से बौखलाएं 'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल्स' समर्थक