यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oscars 2024 ने भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दिया ट्रिब्यूट, फिल्मों में विरासत के लिए मिला सम्मान
96वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2024) में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में ओपेनहाइमर और बार्बी का नाम सबसे ज्य ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में ओपेनहाइमर और बार्बी का नाम सबसे ज्यादा सुनाई दिया। स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर अवॉर्ड जीतने तक इस दोनों फिल्मों ने बाजा मारी। ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में एक और बड़ी हाइलाइट रही। समारोह में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) को श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें- Oscars 2024: 'बार्बी' फेम रेयान गोस्लिंग को 'I'm Just Ken' के लिए मिला स्टैंडिंग ओवेशन, एमा स्टोन ने किया कैमियो
नितिन देसाई को ऑस्कर ने दिया ट्रिब्यूट
ऑस्कर 2024 के मंच पर मेमोरियम सेगमेंट चलाया गया। इस दौरान एक वीडियो चलाकर कई फिल्मी दुनिया के कई नामी चेहरों को उनकी विरासत के लिए सम्मानित किया गया। इनमें भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का नाम भी शामिल था। स्क्रीन पर कुछ सेकेंड्स के लिए उनकी तस्वीर फ्लैश की गई। सिनेमा में नितिन देसाई के योगदान के लिए ऑस्कर ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया।
The Academy Awards 2024 In Memoriam tribute | #Oscars pic.twitter.com/4SEzym7WIG
— Deadline Hollywood (@DEADLINE) March 11, 2024
पैरासाइट एक्टर को दी गई श्रद्धांजलि
ऑस्कर 2024 के मंच पर पैरासाइट एक्टर ली सन-क्युन को भी याद किया गया। दक्षिण कोरियाई एक्टर की तस्वीर को स्क्रीन पर दिखाया गया। बीते साल 27 दिसंबर को 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। ली सन-क्युन को उनकी कार में बेहोश पाया गया था, जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी को किया याद
ऑस्कर 2024 अवॉर्ड्स इन मेमोरियम में नितिन देसाई और ली सुन क्युन के अलावा फ्रेंड्स स्टार मैथ्यू पेरी, टीना टर्नर, एक्टर रेयान ओ'नील, म्यूजिक डायरेक्टर रिचर्ड लुईस, एक्ट्रेस ग्लेंडा जैक्सन, हैरी बेलाफोनेट, पी-वी हरमन एक्टर पॉल रूबेंस, संगीतकार बिल ली, चिता रिवेरा, मेलिंडा डिलन, नॉर्मन ज्विसन, पाइपर लॉरी, जूलियन सैंड्स, कार्ल वेदर्स, ट्रीट विलियम्स, बर्ट यंग भी शामिल थे।
खबरें और भी
कौन हैं नितिन देसाई ?
नितिन देसाई का निधन बीते साल 2 अगस्त को हुआ था। 57 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कल दिया था। बॉलीवुड में उनकी एक खास पहचान थी। नितिन देसाई ने अपने करियर में कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। इनमें आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशकों के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ं- Oscars 2024: बिना कपड़े पहने ऑस्कर के मंच पर पहुंचे John Cena, न्यूड होकर प्रेजेंट किया अवॉर्ड; वीडियो वायरल

नितिन देसाई की विरासत
नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम (1999), लगान (2001), देवदास (2002), जोधा अकबर (2008) और प्रेम रतन धन पायो (2015) समेत कई फिल्मों के लिए काम किया। हिंदी के अलावा उन्हें मराठी फिल्मों में योगदान के लिए भी जाना जाता है।