Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscars 2024: 'बार्बी' फेम रेयान गोस्लिंग को 'I'm Just Ken' के लिए मिला स्टैंडिंग ओवेशन, एमा स्टोन ने किया कैमियो

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 09:09 AM (IST)

    ऑस्कर अवॉर्ड 2024 (Oscars 2024) में ओपेनहाइमर (Oppenheimer) और बार्बी (Barbie) का जलवा देखने को मिले। इन दोनों फिल्मों ने कई टाइटल अपने नाम किए। वहीं ...और पढ़ें

    रेयान गोस्लिंग ने 'I'm Just Ken' पर किया परफॉर्म, (X Image)
    रेयान गोस्लिंग ने 'I'm Just Ken' पर किया परफॉर्म, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर 2024 चर्चा में बना हुआ है। रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया। जहां हॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। रेड कार्पेट पर एमा स्टोन से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर तक, कई स्टार्स ने अपने आउटफिट से ध्यान खींचा।

    ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में ओपेनहाइमर और बार्बी का जलवा देखने को मिले। इन दोनों फिल्मों ने कई टाइटल अपने खाते में शामिल किए। वहीं, बार्बी एक्टर रेयान गोस्लिंग ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया, जिसके लिए ऑडियंस से उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

    यह भी पढ़ं- Oscars 2024: बिना कपड़े पहने ऑस्कर के मंच पर पहुंचे John Cena, न्यूड होकर प्रेजेंट किया अवॉर्ड; वीडियो वायरल

    रेयान गोसलिंग ने बांधा समा

    ऑस्कर 2024 में रेयान गोसलिंग की परफॉर्मेंस ने समा बांध दिया। बार्बी के गाने 'आई आए जस्ट केविन' में उनका साथ कई स्टार्स ने दिया। इनमें बार्बी की टीम के साथ पुअर थिंग्स एक्ट्रेस एमा स्टोन भी शामिल रहीं। रेयान गोस्लिंग ने ऑस्कर में नॉमिनेटेड अपने इस गाने पर लगभग 65 के साथ मिलकर परफॉर्म किया, इनमें गिटारिस्ट स्लैश और म्यूजिशियन मार्क रॉनसन भी शामिल हैं।

    केविन को मिला बार्बी का साथ

    रेयान गोस्लिंग ने अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत बार्बी एक्ट्रेस मार्गोट रोबी के पास जाकर की। जहां उनके साथ सिमू लियू, किंग्सले बेन-अदिर, नकुटी गतवा समेत कई स्टार शामिल  थे। रेयान ने जैसे ही गाना शुरू किया मार्गोट रोबी खिलखिला कर हंसने लगीं। इसके बाद 'आई आए जस्ट केविन' का गाते हुए ऑडियंस से निकलकर स्टेज पर जा पहुंचे।

    खबरें और भी

    झूम उठा डॉल्बी थिएटर

    रेयान गोस्लिंग ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इसके बाद वो वापस ऑडियंस के बीच आए। इस बार गाने में कई स्टार्स ने उनका साथ देते हुए हौसला अफजाई की। रेयान के साथ 'आई आए जस्ट केविन' की कुछ लाइन्स ग्रेटा गेरविग और मार्गोट रोबी ने भी गाए।

    यह भी पढ़ं- Oscars 2024 Winners List: Oppenheimer को 7 ऑस्कर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर, Cillian Murphy बेस्ट एक्टर

    एमा स्टोन ने किया कैमियो

    रेयान गोस्लिंग कुछ देर बार एक्ट्रेस एमा स्टोन के पास पहुंच और उन्होंने भी इस परफॉर्मेंस में उनका साथ दिया। रेयान गोस्लिंग की लाइव परफॉर्मेंस ने ऑडियंस को जोश से भर दिया। इसके साथ ही उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। पूरा डॉल्बी थिएटर उनके साथ 'आई आए जस्ट केविन' को गा रहा था।