यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Oscar Awards 2023: ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्मों का बजा डंका, पीएम मोदी ने दी बधाई
Oscar Awards 2023 पूरे देश में खुशी का माहौल है। आरआरआर ने विदेश में एक तरफ जहां अपनी सफलता का डंका बजवाया तो वहीं दूसरी तरफ शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars Awards 2023 : पूरे देश में खुशी का माहौल है। 95वें अकादमी पुरस्कार का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऑडियंस की निगाहें लगातार लॉस एंजेलिस में हो रहे समारोह पर टिकी हुई थी। इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन में भारत से तीन फिल्मों ने अपनी जगह बनाई थी।
एक तरफ जहां दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी एस एस राजामौली की फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार मिला।
इन दोनों फिल्मों को मिले पुरस्कार के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बधाई दी।
दुनियाभर में Naatu-Naatu की लोकप्रियता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आरआरआर' की टीम और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने नाटू-नाटू गाने के लिए मिले अवॉर्ड पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, 'बहुत ही शानदार। नाटू-नाटू गाने की लोकप्रियता दुनियाभर में हैं।
ये एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। एम एम कीरवानी और चंद्रबोस आपको बहुत-बहुत बधाई हो। इसी के साथ इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है'।
खबरें और भी
इसी के साथ ही शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'गुनीत मोंगा और पूरी टीम को इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपका काम विकास और प्रकृति के साथ तालमेल कैसे बनाया जाता है, इस चीज को बखूबी दर्शाता है'।
आपने हमें गर्व महसूस करवाया है-प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपने हम सभी को बहुत गर्व महसूस करवाया है। बहुत ही खूब गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस। इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ और हो ही नहीं सकती थी।
पहली चीज तो, आप दोनों ही महिलाएं हैं और दूसरी चीज आपकी ये खूबसूरत फिल्म धरती पर सबसे प्यारे जीवों के बारे में थी'।
राहुल गांधी ने भी दी बधाई
राहुल गांधी ने भी ऑस्कर जीतने वाली 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
दो महिलाओं ने दिल छू लेने वाली वाइल्डलाइफ की महत्वता को समझाते हुए अपने प्रदर्शन के साथ इंडिया को गौरवान्वित किया है'।
इसके अलावा नाटू-नाटू को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'भारत का गाना Naatu Naatu सही मायनों में अब ग्लोबल हो गया है।
एम एम कीरवानी और चंद्रबोस के साथ पूरी आरआरआर की टीम को ऑस्कर में बेस्ट ओरिजिनल गाने का पुरस्कार जीतने के लिए बधाई हो'।