विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाताल लोक' के मेकर्स का नया क्राइम-थ्रिलर भौकाल, OTT पर तहलका मचाने आ रही 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:16 PM (IST)

'पाताल लोक' के मेकर्स की नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का एलान कर दिया है, OTT पर ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

ओटीटी पर आ रही एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म

ओटीटी पर आ रही एक नई क्राइम थ्रिलर फिल्म

HighLights

  1. 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' प्राइम वीडियो पर 28 अगस्त को होगी रिलीज

  2. 'पाताल लोक' के मेकर्स ने बनाई यह नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म

  3. निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिका में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इन दिनों नई वेबसीरीज और फिल्मों की बाढ़ सी आ रही है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ ओटीटी पर रिलीज होता ही रहता है। अब लीजिए जल्द ही Prime Video पर एक नई फिल्म आने वाली है और बड़ी बात ये है कि इस फिल्म को पाताल लोक के मेकर्स ने बनाया है, जिसका हाल ही में एलान कर दिया गया है।

ओटीटी पर दहाड़ेगी नई फिल्म

जी हां, हाल ही में प्राइम ओरिजिनल की फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting) का शानदार तरीके से एलान किया गया है। OTT पर आने वाली इस फिल्म की चर्चा काफी वक्त से हो रही थी। अब हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 12.27.55 PM

फिल्म एक थ्रिलर इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा होगी, जिसे अंबिएका पंडित ने डायरेक्ट किया और इसे अमिता व्यास ने लिखा है। फिल्म को स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म में आपको निमिषा सयाजन , बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही फर्स्ट लुक जो सामने आया है, उसमें भी फिल्म की लीड कास्ट नजर आई है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। फिल्म में बबीता का किरदार निमिषा सयाजन ने निभाया है। वह एक ऐसी ऑफिसर हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले पूरा करने में बिताया है।

इसके बाद बेबी के बचपन के एक दोस्त की हत्या हो जाती है, जिससे वह पूरी तरह टूट जाती हैं। इसके बाद वो इसकी सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में वो कई मुश्किलों का सामना करती है।

बबीता सिंह रिपोर्टिंग का प्रीमियर Prime Video पर 28 अगस्त को होगा। फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी। अब पाताल लोक (Paatal Lok) मेकर्स की ये नई फिल्म क्या कमाल दिखाती है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- DC OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी डीसी, कब और कहां रिलीज होगी Wamiqa और कनगराज की फिल्म?

यह भी पढ़ें- OTT पर चमकी फ्लॉप फिल्म की किस्मत, आते ही कब्जा ली नंबर-1 की कुर्सी