OTT पर चमकी फ्लॉप फिल्म की किस्मत, आते ही कब्जा ली नंबर-1 की कुर्सी
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक फ्लॉप फिल्म को रिलीज किया गया है, जो अब ट्रेंडिंग में छाई हुई है।
-1786848170370_m.webp)
फ्लॉप ओटीटी पर आई (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर आते ही छाई फ्लॉप फिल्म
ट्रेंडिंग में धमाल मचा रही है ये मूवी
बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का लुभाने में नाकाम रहती हैं, वह ओटीटी पर आकर कमाल दिखाती हैं। एक ऐसी ही फिल्म को हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर आते ही धमाल मचा रही है और ट्रेंडिंग में नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर छाई फ्लॉप फिल्म
आज के दौर में ओटीटी थिएटर्स के अलावा मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गया है। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने नहीं जा पाते वह ओटीटी पर मूवी के आने का इंतजार कर रहते हैं। ओटीटी की कामयाबी का कोई मापदंड नहीं हैं, अगर यहां फिल्म की कहानी दिल को छू गई तो वह ट्रेंड में आ जाती है। ऐसा ही कुछ फिलहाल अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता के साथ देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा, IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग; Must Watch है फिल्म
-1786849344078.webp)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए 14 अगस्त को कंगना की भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और फिलहाल ये मूवी जी5 (Zee5) पर ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 फिल्म बन गई है।

बात की जाए भारत भाग्य विधाता की कहानी की तरफ तो ये मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमले की कहानी को दर्शाती है, जब मुंबई के एक सरकारी अस्पताल की नर्सों ने आतंकविदायों का बहादुरी और चतुराई से सामना किया है, जिसकी वजह से सैंकड़ों बच्चों और लोगों की जान बच पाई थी।
बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला, लेकिन कमर्शियल तौर पर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार भारत भाग्य विधाता का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.67 करोड़ रहा और वर्ल्डवाइड ये मूवी 8.16 करोड़ की कमाई करने में ही सफल हो पाई थी।
