Awarapan 2 OTT: थिएटर रिलीज के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौटेगा 'शिवम पंडित', कब और कहां देखें फिल्म?
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' इसी हफ्ते 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। थिएटर रन के बाद यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देगी।
-1786807181645_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) स्टारर 'आवारापन 2' (Awarapan 2) स्वतंत्रता दिवस (Independance Day Release) वाले वीकेंड पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस मूवी के जरिए इमरान हाशमी ने साल 2007 में इसी नाम से आई फिल्म आवरापन (Awarapan) के शिवम पंडित रोल में वापसी की। फिल्म ने पहले ही बहुत बज क्रिएट कर रखा था और बॉक्स ऑफिस पर और एडवांस बुकिंग में इसका परिणाम भी देखने को मिला।
कब तक आ सकती है फिल्म?
वहीं अब कई उत्साहित फैंस ये जानने के इच्छुक हैं कि फिल्म थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तो उनके लिए हम ये जानकारी लेकर आए हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन एक अनुमान के मुताबिक आवारापन 2 अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद प्रस्तावित समय में ओटीटी पर आ जाएगी। आम बॉलीवुड फिल्म थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के भीतर ओटीटी पर रिलीज कर दी जाती हैं।
-1786807423479.webp)
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
इस हिसाब से आवारापन 2 सितंबर के आखिरी हफ्ते में या फिर अक्टूबर की शुरुआत में ओटीटी पर दस्तक दे देगी। वहीं बात करें ओटीटी प्लेटफॉर्म की तो इंडिया टीवी के अनुसार फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मेकर्स ने ओपनिंग क्रेडिट में इसका खुलासा कर दिया था कि इसके स्ट्रीमिंग राइट्स किस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास हैं लेकिन डेट के बारे में अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
-1786807451701.webp)
इस मूवी का पहला पार्ट मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था जबकि आवारापन 2 को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। आवारापन 2 से इमरान हाशमी अपने कल्ट रोल शिवम पंडित के तौर पर वापसी कर चुके हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दिशा पाटनी नजर आएंगी। आवारापन 2 की कहानी पुरानी फिल्म को ही आगे बढ़ाकर दिखाएगी।

