विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर नंबर-1 बनी 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा, IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग; Must Watch है फिल्म

Updated: Sat, 15 Aug 2026 08:25 AM (IST)

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक रोमांटिक फिल्म (Romantic Film) रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है।

ओटीटी पर छाई रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर छाई रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है और नंबर-1 बन गई है। 2 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल होने से चूक गई, लेकिन इसे IMDb की तरफ से धांसू रेटिंग मिली है।

यह फिल्म 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई और मात्र 24 घंटे में ही टॉप ट्रेंड में राज कर रहीं फिल्मोंं को पछाड़कर खुद नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। यह इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी।

फिल्म की कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप, दोस्ती, प्यार, भरोसा और भावनात्मक उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी... हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है कॉकटेल 2 (Cocktail 2)।

कॉकटेल 2 हिट थी या फ्लॉप?

2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल कॉकटेल 2 इसी साल जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म तो बन गई, लेकिन सफल नहीं हो पाई। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी कॉकटेल 2 ने दुनियाभर में करीब 147 करोड़ रुपये कमाया था। 

Cocktail 2

किस ओटीटी पर है कॉकटेल 2?

खैर, सिनेमाघरों से उतरने के बाद से ही कॉकटेल 2 की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब यह फिल्म आखिरकार 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने लगी है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है। इसने मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga), पेद्दी और इक्का फिल्मों को पछाड़ दिया।

क्या है कॉकटेल 2 की कहानी?

फिल्म कुणाल, दिया और ऐली की लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। दिया (रश्मिका मंदाना) और कुणाल (शाहिद कपूर) रिलेशनशिप में हैं और दोनों परिवार से मिल रहे शादी के दबाव से तंग आकर सिसिली घूमने निकल पड़ते हैं। वहां दिया की मुलाकात ऐली (कृति सेनन) से होती है जिससे वह कुणाल को फ्लर्ट कर उससे वफादारी चेक करने के लिए कहती है। मगर ऐली को भी कुणाल से प्यार हो जाता है। 

Cocktail 2 OTT

IMDb से 7.5 रेटिंग पाने वाली कॉकटेल 2 को भले ही आपने सिनेमाघरों में न देखा हो, लेकिन यह हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Hotstar नहीं, इस OTT पर हिंदी में आ रही है Maa Inti Bangaaram, कब से स्ट्रीम होगी सामंथा की एक्शन थ्रिलर?

यह भी पढ़ें- OTT पर Must Watch है 'पाकिस्तानी प्रेम कहानी', IMDb ने भी दी है 8.2 रेटिंग; ट्रेंड में निकली टॉपर