विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर Must Watch है 'पाकिस्तानी प्रेम कहानी', IMDb ने भी दी है 8.2 रेटिंग; ट्रेंड में निकली टॉपर

Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:56 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक हालिया रोमांटिक फिल्म (Romantic Film) रिलीज हुई है जो आते ही टॉप ट्रेंडिंग में छा गई है। फिल्म को 8.3 रेटिंग मिली है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है रोमांटिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीमा पार की एक मासूमियत भरी प्रेम कहानी इस वक्त भारतीय ऑडियंस के बीच छाई हुई है। सिनेमाघरों से निकलकर यह फिल्म ओटीटी (OTT) पर आई है जिसने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।

पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापा, फिर ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया। इस बात से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि यह फिल्म क्यों ओटीटी पर मस्ट वॉच (Must Watch OTT Movie) बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस 2 घंटे 47 मिनट की रोमांटिक मूवी (Romantic Movie) को IMDb से 8.2 की धांसू रेटिंग मिली है।

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी फिल्म

फिल्म की कहानी बंटवारे के समय के इर्द-गिर्द घूमती है। दो प्यार करने वालों को सीमाएं तो अलग कर देती हैं, लेकिन उनकी मोहब्बत आखिरी सांस तक खत्म नहीं होती है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। यह फिल्म है इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga)। 

Maain Vaapas Aaunga

क्या है फिल्म की कहानी?

शरवरी वाघ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ से सजी 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी बंटवारे से पहले और बाद की 95 साल के ईशर सिंह (नसीरुद्दीन शाह) के बारे में है, जो अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर है और अपने पोते (दिलजीत दोसांझ) को 78 साल पुरानी प्रेम कहानी के बारे में बताता है।

main vaapas aaunga

फिर कहानी 1947 में जाती है, जब भारत और पाकिस्तान दो नहीं बल्कि एक देश हुआ करते थे। यंग इशर (वेदांग रैना) को जिया (शरवरी) से इश्क होता है। मगर बंटवारे के चलते इशर को मजबूरन भारत जाना पड़ता है। वह जाते-जाते शरवरी से एक वादा करता है- 'मैं वापस आऊंगा'।

नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही फिल्म

फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को मास्टरपीस बना दिया है। बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद यह फिल्म 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Main Vaapas Aaunga On Netflix) पर आ गई है। यह फिल्म ओटीटी पर आते ही नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी है। 

यह भी पढ़ें- OTT पर छाई 2 घंटे 25 मिनट की डार्क कॉमेडी, IMDb से मिली है 8 रेटिंग; आते ही टॉप ट्रेंडिंग में मार ली बाजी

यह भी पढ़ें- 3 महीने से OTT पर धाक जमाए बैठी है सस्पेंस थ्रिलर, Dhurandhar 2 को भी दे रही है कड़ी टक्कर