Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर छाई 2 घंटे 25 मिनट की डार्क कॉमेडी, IMDb से मिली है 8 रेटिंग; आते ही टॉप ट्रेंडिंग में मार ली बाजी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:01 PM (IST)

    सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई 2 घंटे 46 मिनट की डार्क कॉमेडी (Dark Comedy) ने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है। ...और पढ़ें

    8 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का ओटीटी पर दबदबा। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    8 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का ओटीटी पर दबदबा। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में भले ही पास न हो पाएं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद दर्शकों का ध्यान खींच ही लेते हैं। एक हालिया डार्क कॉमेडी (Dark Comedy) भी रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

    यह फिल्म है राव बहादुर (Rao Bahadur)। महेश बाबू निर्मित फिल्म पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सत्यदेव स्टारर राव बहादुर का बड़े पर्दे पर आने का इंतजार तो हो रहा था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। हालांकि, टॉप रेटिंग के बावजूद फ्लॉप हुई फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार किया जा रहा था।

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है फिल्म

    अब आखिरकार राव बहादुर (Rao Bahadur On OTT) ओटीटी पर आ गई है और रिलीज के बाद से टॉप 10 ट्रेंडिंग (Top 10 Trending List) पर कब्जा जमा लिया है। दिलचस्प बात यह है कि राव बहादुर चंद घंटों में ही ट्रेंड करने लगी। फिल्म आज यानी शुक्रवार को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है और आते ही इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

    Rao Bahadur Movie

    फिल्म को मिली है टॉप रेटिंग

    राव बहादुर इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम कर रही है। 2 घंटे 46 मिनट की फिल्म को आपने भले ही थिएटर्स में न देखा हो, लेकिन यह ओटीटी पर मस्ट वॉच है। न केवल क्रिटिक्स और दर्शक ने इसकी सराहना की है, बल्कि IMDb से भी फिल्म को 8 की टॉप रेटिंग मिली है।

    खबरें और भी

    Rao Bahadur On OTT

    क्या है फिल्म की कहानी?

    वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी फिल्म राव बहादुर की कहानी उम्रदराज और शराब का आदी रईस रामप्पा राव बहादुर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक शक के चलते बेचैन रहता है। उसे शक होता है कि खुदकुशी कर चुका उसका बेटा नाजायज है। यह फिल्म झूठी राजसी शान-शौकत, रंगभेद, खोखला अहंकार और शक का विनाशकारी रूप को दिखाती है।

    इस टॉप रेटेड साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।

    यह भी पढ़ें- 3 महीने से OTT पर धाक जमाए बैठी है सस्पेंस थ्रिलर, Dhurandhar 2 को भी दे रही है कड़ी टक्कर

    यह भी पढ़ें- जंगल, जानवर और इंसानी जंग..., 3 महीने बाद OTT पर आ रही है टॉप रेटेड फिल्म Kattalan, कब और कहां होगी स्ट्रीम?