Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंगल, जानवर और इंसानी जंग..., 3 महीने बाद OTT पर आ रही है टॉप रेटेड फिल्म Kattalan, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:44 AM (IST)

    2026 की टॉप रेटेड फिल्मों में शुमार सस्पेंस थ्रिलर Kattalan अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। तीन महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ रही टॉप रेटेड थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर आ रही टॉप रेटेड थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम सिनेमा की इस साल की टॉप रेटेड फिल्मों में शुमार 'काट्टालन' (Kattalan) अब सिनेमाघरों से उतरकर ओटीटी पर आने की तैयारी में है। फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है।

    'काट्टालन' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले तीन महीने से इस फिल्म के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब चूंकि फिल्म ओटीटी पर आ रही है तो चलिए आपको बताते हैं कि यह कब और कहां स्ट्रीम हो रही है।

    काट्टालन बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप?

    एक्शन थ्रिलर 'काट्टालन' तीन महीने पहले सिनेमाघरों में आई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार तो मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। पॉल जॉर्ज के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम कारोबार किया था। फिल्म पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था, जबकि कमाई सिर्फ 15 करोड़ ही हो पाई। 

    किस ओटीटी पर आ रही है काट्टालन?

    फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन इसके ओटीटी पर आने का इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार मेकर्स ने रिवील किया है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, यह कब से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी, इसकी तारीख अभी रिवील नहीं की गई है। 

    खबरें और भी

     Kattalan On OTT

    क्या है काट्टालन की कहानी?

    बात करें कहानी की तो 'काट्टालन' हाथी दांत की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। गांव के जंगल में हाथियों के आतंक से परेशान लोग मारी से मदद मांगने जाते हैं और मदद के बदले वह पूरे गांव पर ही कब्जा कर लेता है और धड़ल्ले से हाथीदांत की तस्करी का गैर-कानूनी कारोबार चलाता है। तभी एंथनी की एंट्री होती है जो स्थानीय ग्रामीणों और जंगल के इकोसिस्टम पर होने वाले भयानक शोषण और तकलीफ को अपनी आंखों से देखता है और इसके खिलाफ जंग शुरू करता है। 

    यह भी पढ़ें- रेटिंग में अव्वल, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... Peddi और बंदर के बीच साउथ की एक्शन थ्रिलर ने मचाया कोहराम

    यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच है 150 मिनट की साइको थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.2 रेटिंग; सस्पेंस है भरपूर