OTT पर मस्ट वॉच है 150 मिनट की साइको थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.2 रेटिंग; सस्पेंस है भरपूर
31 जुलाई को OTT पर रिलीज हुई एक ढाई घंटे की फिल्म ऑनलाइन छा गई है। इस फिल्म को धांसू रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें
-1785642379020_m.webp)
ओटीटी पर थ्रिलर फिल्म का कब्जा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप घर बैठे कोई बढ़िया थ्रिलर फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो एक हालिया रिलीज फिल्म मस्ट वॉच है। बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है और आते ही ट्रेंड भी करने लगी है।
क्रिटिक्स से फिल्म को खूब तारीफें भी मिली हैं। थिएटर्स में जिसने भी फिल्म देखी, उसने तारीफ ही की। यही नहीं, IMDB से भी फिल्म को 8.2 की धांसू रेटिंग मिली है। कहानी एक छोटे बच्चे और उसकी मां को तलाश करने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
क्या है साइको थ्रिलर की कहानी?
यह फिल्म 'बालन: द ब्वॉय' (Balan: The Boy) 2 घंटे 30 मिनट की मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'बालन: द ब्वॉय' (Balan: The Boy Story) की कहानी एक टीनएज बच्चे की है जो अपनी मां को ढूंढने की जद्दोजहद कर रहा है। जब उसकी मां जेल से रिहा होकर इधर-उधर भटकती है और अलग-अलग नाम रखती है तो बालन समझ नहीं पाता है कि ऐसा क्यों और क्या हो रहा है।
बालन अपनी मां की कही हर बात को मानता है और अतीत से भागने की कोशिश करता है। मगर एक दिन अचानक उसकी मां गायब हो जाती है। वह अकेला और बेसहारा हो जाता है। वह अपनी मां को ढूंढने के लिए अतीत के पन्ने खोलने की कोशिश करता है। कहानी में इतना सस्पेंस है कि ढाई घंटे तक आपको सीट से हिलने नहीं देगा।
खबरें और भी
किस ओटीटी पर है 'बालन: द ब्वॉय'?
कम बजट में बनी बालन द ब्वॉय 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दुनियाभर में 30 करोड़ के पार कारोबार कर हिट साबित हुई फिल्म अब ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है। यह 31 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इसने आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी मौजूद है।
बता दें कि फिल्म में के.आर., मोहम्मद जिनान, फरजाना पलाथिंगल और जीन पॉल लाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 14 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म, 1 घंटे 33 मिनट की थ्रिलर का ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा
यह भी पढ़ें- Netflix पर दहशत फैलाने आ रही है Obsession, इस तारीख को ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर हॉरर थ्रिलर देगी दस्तक