विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आ रही 4 साल से अटकी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की फिल्म Pooja Meri Jaan, कब और कहां होगी रिलीज?

Published: Mon, 20 Jul 2026 02:10 PM (IST)

Pooja Meri Jaan OTT Release Date: हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म पूजा मेरी जान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

ओटीटी पर आ रही है पूजा मेरी जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर आ रही है पूजा मेरी जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार साल से रिलीज के लिए तरस रही मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की फिल्म 'पूजा मेरी जान' (Pooja Meri Jaan) अब रिलीज की तैयारी में है। 

यह थ्रिलर फिल्म चार सालों तक अटकी रही। फिल्म को न रिलीज के लिए प्लेटफॉर्म मिल रहा था और ना ही तारीख। अब आखिरकार मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला कर लिया है।

रिलीज के लिए फिल्म को मिला प्लेटफॉर्म

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पूजा मेरी जान' को दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है और उन्होंने कनिष्का के साथ फिल्म की कहानी भी लिखी है।

जियो सिनेमा पर आने वाली थी फिल्म

जब फिल्म का टीजर आया था, तब इसकी खूब तारीफ हुई। फिल्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज भी होने वाली थी, लेकिन जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के साथ मिलने पर फिल्म को टाल दिया गया। अब यह जियो हॉटस्टार पर नहीं, बल्कि नई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

Mrunal HUma Movie

किस ओटीटी पर आ रही है फिल्म?

'पूजा मेरी जान' चार साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज हो रही है। हाल ही में, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने अपनी आने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में इस फिल्म के प्रीमियर का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर ने भी दिनेश विजन से फिल्म को जल्दी रिलीज किए जाने की अपील की थी।

क्या है फिल्म की कहानी?

थ्रिलर फिल्म 'पूजा मेरी जान' में स्टॉकिंग और साइबर क्राइम की गंभीर दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में मृणाल-हुमा के अलावा विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

इस फिल्म का टीजर भी सामने आया था जिसमें पूजा (मृणाल ठाकुर) को एक अनजाने आईडी से मेल मिलता है जिसके सब्जेक्ट में लिखा होता है- पूजा मेरी जान।

यह भी पढ़ें- टूटेगा KGF का रिकॉर्ड! साउथ की ये एक्शन थ्रिलर सिनेमाघरों में लाने जा रही है भयंकर तूफान, फाइट सीन ने उड़ाए होश

यह भी पढ़ें- कार्तिक की Naagzilla में हुई एक और एक्टर की एंट्री, 'इच्छाधारी नाग' के साथ मिलकर लगाएगा कॉमेडी का तड़का