टूटेगा KGF का रिकॉर्ड! साउथ की ये एक्शन थ्रिलर सिनेमाघरों में लाने जा रही है भयंकर तूफान, फाइट सीन ने उड़ाए होश
साउथ सिनेमा की पैन-इंडिया एक्शन-सस्पेंस थ्रिलर का टीजर रिलीज हुआ है जिसके एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। ...और पढ़ें
-1784516681077_m.webp)
साउथ सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। साउथ इंडियन सिनेमा इन दिनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का पावरहाउस बना हुआ है, और अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (सैंडलवुड) से एक और बड़ा धमाका पूरे देश को हिलाने के लिए तैयार है। बघीरा की सफलता के बाद, रोरिंग स्टार श्रीमुरली अपनी नई पैन-इंडिया एक्शन-सस्पेंस थ्रिलर PARAAK के साथ वापस आ गए हैं।
13 जुलाई को रिलीज हुए फिल्म के ऑफिशियल टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। खासकर फिल्म के एक फाइट सीन की चर्चा कश्मीर से कन्याकुमारी तक हो रही है, जिसने दर्शकों के बीच एक्शन सिनेमा के एक नए दौर की सुगबुगाहट शुरू कर दी है।
असली एक्शन हीरो की वापसी
श्रीमुरली ने अपने करियर में कभी शॉर्टकट नहीं चुना। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, कंसिस्टेंसी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म उग्राम ने कन्नड़ एक्शन सिनेमा को एक नई दिशा दी थी और उन्हें सैंडलवुड के सबसे भरोसेमंद एक्शन स्टार के रूप में स्थापित किया था।
इसके बाद मुफ्ती, भराटे और बघीरा जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने लगातार यह साबित किया कि जब बात बड़े पर्दे पर हाई-ऑक्टेन सिनेमाई अनुभव देने की हो, तो उनका कोई मुकाबला नहीं है।
हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन
PARAAK का टीजर देखते ही जो बात सबसे पहले ध्यान खींचती है, वह है श्रीमुरली का लुक। इस फिल्म के लिए एक्टर ने एक बेहद कठिन फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता चुना। टीजर में उनका बेहद फिट फिजिक, रफ-एंड-टफ लुक और चेहरे पर दिखने वाला इंटेंस अग्रेशन उन्हें पहले से कहीं ज्यादा शार्प और डायनामिक बनाता है। उनके इस नए अवतार और हाई-एनर्जी स्टंट्स को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी लगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खबरें और भी
भावनाओं से जुड़ी कहानी
फिल्म के डायरेक्टर हलेश कोगुंडी इस प्रोजेक्ट को केवल मार-धाड़ वाली फिल्म नहीं मानते। सिनेमाई विजन को लेकर बात करते हुए हलेश कहते हैं, "मैं बचपन से ही एक्शन फिल्मों का शौकीन रहा हूं। हॉलीवुड की मैड मैक्स जैसी फिल्मों को देखकर मुझे अहसास हुआ कि एक्शन सिर्फ स्क्रीन पर मुक्के बरसाना नहीं है, बल्कि यह कहानी कहने का एक सशक्त जरिया है।
मैं इस फिल्म में किरदारों के अंदरूनी कशमकश, मानवीय जज्बातों और उस जमीनी सच्चाई को दिखाना चाहता हूं जो मैंने अपनी परवरिश के दौरान देखी है। यह एक कैरेक्टर-ड्रिवेन कहानी है, जहां हर एक्शन सीक्वेंस किरदारों के फैसलों और उनके इमोशनल सफर से स्वाभाविक रूप से निकलता है।
मजबूत तकनीकी और भव्य सिनेमा
टीजर से साफ है कि फिल्म का स्केल और विजुअल्स इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हैं। हर फ्रेम में सिनेमाई भव्यता साफ नजर आती है। संदीप वल्लूरी की सिनेमैटोग्राफी और मशहूर स्टंट डायरेक्टर डॉ. के. रवि वर्मा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीन्स रोंगटे खड़े करने वाले हैं। वहीं, चरण राज MR का बैकग्राउंड म्यूजिक टीजर के प्रभाव को दोगुना कर देता है।
ब्रांड स्टूडियोज के बैनर तले अखिलेश कोगुंडी, आशिक मडल और दीपक अश्वथ नारायण द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी बल्कि अपने बिजनेस को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में कितना बड़ा हाइप है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाने-माने म्यूजिक लेबल आनंद ऑडियो ने PARAAK के ऑडियो राइट्स खरीदे हैं।
क्रेडिबल सोर्सेज के मुताबिक, हाल के दिनों में किसी कन्नड़ फिल्म के लिए यह सबसे बड़ी ऑडियो राइट्स डील्स में से एक है।
पैन-इंडिया धमाके की तैयारी
शानदार विजुअल्स, स्टाइलिश प्रेजेंटेशन और श्रीमुरली के कभी न देखे गए अवतार के साथ PARAAK का टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है। उग्राम और केजीएफ के बाद अब देश भर के सिनेमा प्रेमियों की नजरें इस कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म पर टिकी हैं।
दर्शक अब बेसब्री से फिल्म के गानों, ट्रेलर और इसकी थिएट्रिकल रिलीज की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। साफ है कि श्रीमुरली का यह पराक्रम बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- कार्तिक की Naagzilla में हुई एक और एक्टर की एंट्री, 'इच्छाधारी नाग' के साथ मिलकर लगाएगा कॉमेडी का तड़का
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के दूसरे टीजर में Sunny Deol का दिखा रौद्र रूप, आग में झुलसा प्रीति का घर; दिल दहलाने वाला हर सीन