विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पता नहीं कौन मेरी शादी करवा रहा...' Huma Qureshi से अफेयर की खबरों के बीच रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रचित का रिएक्शन वायरल

Published: Thu, 16 Jul 2026 10:06 PM (IST)

अभिनेता रचित सिंह ने हुमा कुरैशी से अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। दोनों 'बेबी डू डाई डू' में साथ नजर आए थे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) में साथ नजर आए एक्टर रचित सिंह (Rachit Qureshi) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) लंबे समय से अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और उन्होंने खुशी-खुशी पैपराज़ी के लिए पोज भी दिए हैं। कहा तो ये तक गया कि हुमा लंबे समय से उन्हें डेटकर रही हैं।

वहीं बाद में खबर आई कि रचित सिंह और हुमा कुरैशी इस साल अक्टूबर के आखिर में या नवंबर में शादी करने वाले हैं। अब लंबे समय बाद रचित सिंह ने शादी की इन अफवाहों पर अपनी बात रखी है।

रचित को आ रहे कई सारे फोन

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा,'पता नहीं कौन, कहां मेरी शादी करवा रहा है! मैं सोच रहा हूं कि अपनी मम्मी का नंबर दे दूं। सब लोग मुझे फोन करके पूछ रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है!' इस बीच, कुछ हफ्ते पहले 'बेबी डू डाई डू' के प्रमोशन के दौरान, हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित के लिए एक लंबा नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में उनके सफर के बारे में बताया था। इससे लोगों को लगा कि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बोला है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

रचित सिंह कौन हैं?

रचित एक एक्टर और एक्टिंग कोच हैं। वह उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। एक एक्टर के तौर पर उन्होंने 'कर्मा कॉलिंग' सीरीज से शुरुआत की और बाद में 'थम्मा' फिल्म में नजर आए, जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। 'बेबी डू डाई डू' उनकी दूसरी फिल्म है। इसके बाद वह 'वेलकम टू खोया महल' सीरीज में नजर आएंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

एक एक्टिंग कोच के तौर पर, उन्होंने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जैसे एक्टर्स को ट्रेनिंग दी है। वहीं बात हुमा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। मूवी 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक ने पहले ही सबका ध्यान आकर्षित कर रखा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून पहुंची 'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट: हुमा बोलीं- उत्तराखंड की वादियां लाजवाब, घंटाघर पर खिंचाई फोटो

यह भी पढ़ें- Alpha के सामने सीना ताने खड़ी हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई