देहरादून पहुंची 'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट: हुमा बोलीं- उत्तराखंड की वादियां लाजवाब, घंटाघर पर खिंचाई फोटो
हुमा कुरैशी ने देहरादून में अपनी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के प्रमोशन के दौरान दर्शकों के प्यार को सबसे बड़ा पुरस्कार बताया। ...और पढ़ें

राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत व निर्देशक नचिकेत सामंत व निर्माता साकिब सलीम जागरण
HighLights
हुमा कुरैशी ने देहरादून में 'बेबी डू डाई डू' का प्रमोशन किया
दर्शकों का प्यार, तालियां कलाकार का सबसे बड़ा पुरस्कार है
उत्तराखंड की सुंदरता और लोगों की आत्मीयता की सराहना की
जागरण संवाददाता, देहरादून। बालीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां हर किसी को आकर्षित करती हैं।
यही वजह है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को प्रदेश ही नहीं, देशभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शकों की तालियां, मुस्कान और प्यार किसी भी कलाकार का सबसे बड़ा पुरस्कार है।
फिल्म के इंडिया दर्शन अभियान के तहत शुक्रवार को अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत व दून में पढ़ाई करने वाले फिल्म निर्माता साकिब सलीम दून पहुंचे।
माल आफ देहरादून और पेसिफिक माल में अपनी फिल्म देखने के बाद राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए।
हुमा कुरैशी ने कहा कि इस फिल्म में उनके लिए कार्य करना चुनौती जैसा था क्योंकि फिल्म में बिना कुछ बोले सब करना था, लेकिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
उन्होंने कहा कि जब दर्शक फिल्म देखकर उत्साह के साथ प्रतिक्रिया देते हैं तो वही कलाकार की सबसे बड़ी पहचान बनती है।
उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों की आत्मीयता की भी सराहना की। टीम ने कहा कि देहरादून ने सिर्फ फिल्म को नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे जज्बातों को भी दिल से स्वीकार किया।
पत्रकार वार्ता के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए।
राजपुर रोड पर कुछ देर के लिए भीड़ लग गई। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित रूप से सेंट जोसेफ एकेडमी होते हुए बाहर निकाला। उसके बाद हुमा कुरैशी घंटाघर भी गई और वहां पर फोटो खिंचवाई।
यह भी पढ़ें- Toxic की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने खोला राज, यश की फिल्म पर कर दी भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें- Alpha के सामने सीना ताने खड़ी हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई