Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic की रिलीज से पहले हुमा कुरैशी ने खोला राज, यश की फिल्म पर कर दी भविष्यवाणी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:20 AM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर रिलीज से पहले बड़ा राज खोला है। ...और पढ़ें

    टॉक्सिक एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    टॉक्सिक एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. टॉक्सिक फिल्म पर बोलीं हुमा कुरैशी

    2. साउथ फिल्म में एक्ट्रेस का अहम किरदार

    3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी टॉक्सिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस फिल्म को लेकर सिनेमाई गलियारे में खूब बाते हो रही हैं।

    इस बीच फिल्म में अहम रोल अदा करने वालीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi ने टॉक्सिक को लेकर हो रही चर्चा पर रिएक्ट किया है और रिलीज से पहले अपनी इस मूवी को लेकर बड़ी बात कह दी है। 

    टॉक्सिक पर बोलीं हुमा कुरैशी

    केजीएफ फेम अभिनेता यश की अगली फिल्म का टॉक्सिक: ए फेयरी टेल्स फार ग्रोन अप्स का टीजर आने के बाद से ही फिल्म में महिला पात्रों के इस्तेमाल और प्रस्तुतीकरण को लेकर सवाल उठने लगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर में अभिनेत्रियों की कोई झलक नहीं दिखी।

    यह भी पढ़ें- Toxic Release Date: खत्म हुआ इंतजार! थिएटर्स में 'राया' मारेगा धांसू एंट्री, टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट आउट

    huma qureshi toxic

    हाल ही में अभिनेत्रियों को केंद्र में रखते हुए फिल्म का नया टीजर जारी किया गया। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वशिष्ठ अभिनेत्रियां हैं। हुमा ने कहा- अभी लोगों ने टॉक्सिक के बारे में कुछ देखा ही नहीं है। थोड़ा इंतजार कीजिए, सारी केंद्रीय अभिनेत्रियों ने बहुत अच्छा काम किया है। मैं बस अपनी नहीं, मैं सभी की बात कर रही हूं।

    huma qureshi toxic (1)

    अगर गीतू मोहनदास के काम को आप जानते हैं, उनकी फिल्में बहुत कमाल की होती हैं। जब वो मेरे पास यह फिल्म लेकर आई, तो मैं सिर्फ इसकी संभावना के बारे में सोचकर खुश थी। एक महिला फिल्मकार, जिनके लिए इस इंडस्ट्री में कमर्शियल दुनिया में काम करना मुश्किल होता है, वो यश जैसे स्टार के साथ इतनी बडी कमर्शियल फिल्म बना रही हैं।

    बहुत से अभिनेता एक महिला निर्देशक से निर्देश लेना नहीं पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म लोगों को हिलाकर रख देगी। फिल्म में इतनी बड़ी बड़ी अभिनेत्रियां काम कर रही हैं, तो इसमें कुछ तो अच्छा होगा। मालूम हो कि इस मूवी में हुमा एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी टॉक्सिक

    फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी की रिलीज डेट को बीते दिनों में कई बार बदला गया है। हालांकि, अब इसकी नई रिलीज डेट मेकर्स की तरफ से कन्फर्म की जा चुकी है, जिसके आधार पर अगले महीने 28 अगस्त को टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- 'वो सीन नहीं करूंगा जिसे माता-पिता के साथ...' Toxic के दूसरे टीजर रिलीज के बाद Yash का पुराना बयान वायरल