Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो सीन नहीं करूंगा जिसे माता-पिता के साथ...' Toxic के दूसरे टीजर रिलीज के बाद Yash का पुराना बयान वायरल

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:20 PM (IST)

    कन्नड़ स्टार यश का 'टॉक्सिक' फिल्म के टीजर में बोल्ड सीन को लेकर पुराना बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था कि वे ऐसे सीन नहीं करेंगे जिन्हें माता-प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ स्टार यश (Yash) को KGF के बाद से दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश इससे पहले कर्नाटक में 'गूगली', 'गजकेसरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और काफी मशहूर भी हैं।

    टीवी से फिल्मों का सफर तय करते हुए, इस एक्टर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2014 में, रमेश अरविंद के टॉक शो 'वीकेंड विद रमेश' में उन्होंने अपने रोमांटिक सीन और उन फिल्मों के बारे में बात की थी जिन्हें वे नहीं करना चाहते थे।

    यह भी पढ़ें- 'Ladies & Ladies' की Toxic भिड़ंत खतरनाक, बोल्डनेस और खूंखार एक्शन से है भरपूर; वीडियो उड़ा देगा होश

    टॉक्सिक के टीजर पर हो रहा विवाद

    हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुकमिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। मूवी में यश के कई बोल्ड सीन्स हैं और टीजर रिलीज के बाद से ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

    yash (8)

    कुछ लोग फिल्म की काफी ज्यादा आलोचना कर रहे हैं और इसके कंटेंट को वल्गर बता रहे। अजीब बात है कि एक समय यश ने सबके सामने कहा था कि वह कभी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे जिसे वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर देखने में सहज महसूस न करें। एक दशक बाद, कई फैन्स का मानना है कि एक्टर यहां अपनी ही बात से मुकर गए।

    खबरें और भी

    कई लोग करते थे यश की तारीफ

    इसी शो पर यश ने कहा कि उन्हें हैरानी होती है जब लोग कहते हैं कि वह रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करते हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर ऐसे सीन करते समय वह बहुत नर्वस हो जाते थे। यश ने आगे कहा, "जब मैं कोई रोमांटिक सीन करता था, तो राधिका समेत सभी लोग मुझ पर हंसते थे।" इसी बातचीत में उन्होंने उन सीन के बारे में भी बात की जिनसे वह बचते हैं।

    यश का पहले का बयान हो रहा वायरल

    उन्होंने कहा, "मैं आज भी इस बात का ध्यान रखता हूं। अगर मुझे अपने माता-पिता के साथ एक ही कमरे में बैठकर कोई खास सीन देखने में असहजता महसूस होती है, तो मैं वैसा सीन नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कई दर्शकों को भी असहजता हो सकती है।"

    यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' का 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैन्स ने शो पर दिए गए उनके पुराने बयानों को खंगालना शुरू कर दिया है। टीजर से यश के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्स पर एक यूज़र ने लिखा, "लेकिन यश ने तो कहा था कि वह कभी ऐसी फिल्में नहीं करेंगे जिन्हें वो अपने माता-पिता के साथ बैठकर ना देख सकें।"

    'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'डिओडोरेंट का विज्ञापन...' फैंस ने Toxic के दूसरे टीजर को बताया क्रिंज, कंटेंट देख चकराया माथा