'डिओडोरेंट का विज्ञापन...' फैंस ने Toxic के दूसरे टीजर को बताया क्रिंज, कंटेंट देख चकराया माथा
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर महिला किरदारों को पेश करने के लिए जारी किया गया। फैंस ने इसे 'डिओडोरेंट का विज्ञापन' और 'क्रिंज' बताया ...और पढ़ें
-1782900606897_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की टॉक्सिक (Toxic) का नया टीजर लेडीज & लेडीज (Ladies & Ladies) 1जुलाई को रिलीज किया गया। इसमें मुख्य तौर पर फिल्म के महिला किरदारों से परिचय करवाया गया है। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं।
इससे पहले, फिल्म के सभी प्रमोशनल मटीरियल और पहले ऑफिशियल टीजर में मुख्य तौर पर पुरुष कलाकार यश पर ही ज्यादा फोकस किया गया था। लेकिन इस दूसरे टीजर ने फैंस के बीच इसकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
यश को दिया गया ज्यादा स्क्रीन टाइम
बता दें कि पिछला टीजर जब रिलीज हुआ था तो फैंस ने महिलाओं पर कम ध्यान दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही मेकर्स ने फीमेल कास्ट वाला एक नया टीजर जारी किया। हालांकि, जहां कई लोगों को उम्मीद थी कि टीजर फैंस को खुश कर देगा, वहीं कई दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करने के लिए बनाए गए टीजर में भी यश का ही स्क्रीन टाइम ज्यादा है।
-1782901121918.jpg)
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की King नहीं, 2026 की इस मूवी के लिए बेताब हैं फैंस, IMDb ने जारी की लिस्ट
कई दर्शकों ने टीजर के एक डायलॉग पर भी आपत्ति जताई है, जबकि कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या फिल्म पर गीतू मोहनदास का पूरा क्रिएटिव कंट्रोल था। उनका कहना है कि उन्हें यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि इस प्रोजेक्ट को एक महिला डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है।
खबरें और भी
क्या वाकई यश ने डायरेक्ट की है फिल्म?
एक फैन ने टीजर के विवादित होने पर चिंता जताई और रेडिट पर लिखा, "अरे, यह क्या था 'Toxic' को CBFC से सावधान रहने की जरूरत है।" यह सवाल उठाते हुए कि क्या 'Toxic' को यश ने पर्दे के पीछे से डायरेक्ट किया है, एक और फैन ने लिखा, "मुझे पूरा यकीन है कि यश ने ही इस फिल्म को पर्दे के पीछे से डायरेक्ट किया है।"
एक और कमेंट में लिखा था, "मैं खुद को यह यकीन नहीं दिला पा रहा हूं कि इस फिल्म को किसी महिला ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह साफ तौर पर दिखता है कि यह फिल्म सिर्फ पुरुषों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है।"
फैंस ने बताया मेल डियो का विज्ञापन
एक और दर्शक ने सवाल उठाया कि यह फिल्म महिला दर्शकों को कैसे आकर्षित कर सकती है। शख्स ने कमेंट किया, "कोई कह रहा था कि यह फिल्म महिलाओं के लिए है। मुझे नहीं पता कैसे!?" एक और फैन ने मजेदार बात कही और टीजर की तुलना पुरुषों के डिओडोरेंट के विज्ञापन से करते हुए लिखा, "यह कैसा 'वाइल्ड स्टोन' वाला विज्ञापन है?"
फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और ये 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'Ladies & Ladies' की Toxic भिड़ंत खतरनाक, बोल्डनेस और खूंखार एक्शन से है भरपूर; वीडियो उड़ा देगा होश