'Ladies & Ladies' की Toxic भिड़ंत खतरनाक, बोल्डनेस और खूंखार एक्शन से है भरपूर; वीडियो उड़ा देगा होश
Toxic New Teaser: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

टॉक्सिक का नया टीजर (फोटो क्रेडिय- एक्स)
HighLights
सामने आया टॉक्सिक का नया टीजर
फिल्म लेडीज कास्ट की दिखी झलक
एक्शन और बोल्डनेस से है भरपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश (Yash) का नाम बीते समय से उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। टॉक्सिक को लेकर मेकर्स काफी तैयारियों में लगे हुए हैं। अब नई रिलीज डेट के बाद टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर भी रिलीज किया गया है।
जिसमें खतरनाक एक्शन और बोल्डनेस की भरमार देखने को मिल रही है। साथ ही टॉक्सिक के इस लेटेस्ट टीजर में फिल्म की लेडी स्टार कास्ट की पहली झलक भी रिवील की गई है। आइए एक नजर टॉक्सिक के टीजर पर डालते हैं-
रिलीज हुआ टॉक्सिक का नया टीजर
साउथ सिनेमा की मशहूर निर्देशक गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनने वाली टॉक्सिक की नई रिलीज डेट का एलान हाल ही में किया गया था। अब मेकर्स की तरफ से इसका नया टीजर भी पेश किया गया है, जिसकी प्राथमिकता फिल्म में मौजूद एक्ट्रेसेज की झलक दिखाना है। साथ ही इसमें राया (यश) और लेडीज के बीच खतरनाक एक्शन दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें- अब थर्राएगा बॉक्स ऑफिस... 1 जुलाई को Toxic 'लेडीज' करेंगी धमाका; Yash ने कर दिया एलान

टॉक्सिक मूवी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में आपको नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी फीमेल कास्ट की झलक नजर आएगी। इसके साथ ही में मूवी एक्शन किस लेवल का होगा, वो भी टॉक्सिक का नया टीजर साफ दर्शा रहा है।
खबरें और भी
Ladies & Ladies...
— Yash (@TheNameIsYash) July 1, 2026
Kannada - https://t.co/0vVTdvg4KK
Hindi - https://t.co/QkICVii6RA
Telugu - https://t.co/6bfN8uOP7X
Tamil - https://t.co/uAYq5M5Xui
Malayalam - https://t.co/bT78EJd91t
English - https://t.co/g4Vzq3bawz#Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups In Cinemas Worldwide…
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का यह नया प्रस्तुतीकरण एक ऐसी दुनिया को और विस्तार देता है, जो जितनी खतरनाक है उतनी ही आकर्षक भी। प्रभावशाली विजुअल्स, स्टाइलिश एक्शन और रहस्य से भरे माहौल के साथ यह फिल्म एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
इस टीजर को देखने के बाद टॉक्सिक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगें हैं।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
गौर किया जाए टॉक्सिक की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अगस्त 2026 को यश की ये बहुचर्चित फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के करीब 4 साल बाद यश इस मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।