Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब थर्राएगा बॉक्स ऑफिस... 1 जुलाई को Toxic 'लेडीज' करेंगी धमाका; Yash ने कर दिया एलान

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 01:56 PM (IST)

    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को जैसे ही रिलीज डेट मिली है, उसके एक हफ्ते बाद ही अभिनेता ने फैंस को एक और नया सरप्राइज दे दिया है, जिससे उनके चाहने वालों की ए ...और पढ़ें

    टॉक्सिक एक्टर यश देंगे फैंस को नया सरप्राइज/ फोटो- Instagram

    टॉक्सिक एक्टर यश देंगे फैंस को नया सरप्राइज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश साल 2026 में फैंस को बड़े-बड़े सरप्राइज देने वाले हैं। उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल 19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अपना इरादा बदल दिया और जुलाई में डेट आगे बढ़ा दी।

    हालांकि, फिर से एक बार मूवी पोस्टपोन हो गई थी, जिसकी वजह मिडिल ईस्ट कंट्रीज में चल रहा तनाव था। अब कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश अपनी कमर कस चुके हैं और जुलाई के पहले दिन ही यश की महिला गैंग धमाका करने जा रही है। टॉक्सिक के साथ क्या सरप्राइज देगी यश की महिला गैंग, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    एक जुलाई को सब पर चढ़ेगा टॉक्सिक का जादू

    गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक से अभी तक नयनतारा से लेकर हुमा कुरैशी,रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी सहित एक्ट्रेसेस के लुक सामने आए थे, लेकिन अभी तक इनका टीजर रिलीज नहीं किया गया है। अब यश ने हाल ही एक नया पोस्ट शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

    यश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेता ने लिखा, "शांत हो जाओ...लेडीज आने में थोड़ा टाइम लेती हैं। कल 1-7- 2026 को 11 बजकर 33 मिनट पर।" हालांकि, यश टीजर लाएंगे या कुछ और सरप्राइज फैंस को देंगे, इसे अभी तक उन्होंने छुपाकर ही रखा है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म से वुमेन सेंट्रिक टीजर होने वाला है, जो टॉक्सिक को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ाने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुझे खुशामदें नहीं चाहिए...', Toxic के सेट पर Kiara Advani को 'हाय-हैलो' करने से किया गया था मना, यह थी वजह

    yash

    कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी टॉक्सिक?

    दो बार पोस्टपोन होने के बाद यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक को फाइनली नई रिलीज डेट मिल चुकी है, जिसकी घोषणा पिछले हफ्ते ही हुई थी। यह मूवी सनी देओल की 'बंटवारा' के 12 दिन बाद यानी कि 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

    toxic 1

    टॉक्सिक में जहां कियारा आडवाणी यश की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी, जिनके साथ उनके मूवीज में काफी रोमांटिक सीन है, तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी में नयनतारा उनकी बहन का किरदार अदा कर रही हैं। हुमा का किरदार फिल्म ने एलिजाबेथ का है। फिल्म की गर्ल गैंग टीजर में क्या धमाका करेगी, यह देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें- 'घिसी पिटी गैंगस्टर ड्रामा..', Yash ने किया फैंस से ये वादा; क्यों कहा अपनी हीरोइनों को सबसे बड़ी 'बदमाश'?