'मुझे खुशामदें नहीं चाहिए...', Toxic के सेट पर Kiara Advani को 'हाय-हैलो' करने से किया गया था मना, यह थी वजह
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने खुलासा किया है कि उन्हें टॉक्सिक (Toxic) के सेट पर बात करने से इनकार किया गया था। ...और पढ़ें

टॉक्सिक के सेट पर कियारा को नहीं थी बात करने की परमीशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के बाद कियारा आडवाणी (Kiara Advani) यश के साथ कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगी। हाल ही में कियारा ने सेट से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।
कियारा आडवाणी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों उन्हें टॉक्सिक के सेट पर किसी से हाय हैलो करने की इजाजत नहीं थी। डायरेक्टर ने उन्हें साफ-साफ मना कर दिया था कि वह किसी से बात न करें। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
सेट पर कियारा को बात करने से किया था नजर
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उन्हें सेट पर हाय हैलो करने से मना किया था ताकि वह अपने कैरेक्टर पर ध्यान दें। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया, "मैं ऐसी इंसान हूं कि जब भी सेट पर जाती हूं, तो हमेशा कहती हूं, 'हाय, क्या हाल है, गुड मॉर्निंग' मैं वैसी ही हूं। लेकिन गीतू ने कहा, 'मुझे कोई औपचारिकता नहीं चाहिए। मैं चाहती हूं कि तुम उस जोन में रहो, कोई हाय-हेलो नहीं, न अपनी टीम से, न किसी और से। बस आज अपने ही जोन में रहना।"
यह भी पढ़ें- बेटी को अपनी तरह नहीं बनाना चाहतीं Kiara Advani, एक्ट्रेस को सताता है इस बात का डर!
View this post on Instagram
कियारा को महसूस हुआ अपनापन
यूं तो कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक कई भाषाओं में रिलीज होगी, लेकिन इसे कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है। कन्नड़ भाषा में शूट करने में कियारा आडवाणी को कोई दिक्कत नहीं हुई। इस बारे में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शायद कुछ छोटे-मोटे सांस्कृतिक अंतर हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में हम सभी भारतीय हैं। इसलिए हमारे बीच एक समानता और अपनापन है।
यहां तक कि काम करने का तरीका भी कभी-कभी वैसा ही होता है। जितने बड़े स्टार्स और जितना ज्यादा सपोर्ट, जो कि वहां बहुत बढ़िया है। लेकिन इसके अलावा मुझे लगता है कि हिंदी और तेलुगू भाषा में काम करने का मेरा अनुभव काफी हद तक एक जैसा ही रहा है।"