Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha के सामने सीना ताने खड़ी हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:24 AM (IST)

    हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) ने 3 जुलाई को आलिया भट्ट की अल्फा के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ...और पढ़ें

    बेबी डू डाई डू कलेक्शन डे 2

    बेबी डू डाई डू कलेक्शन डे 2

    HighLights

    1. बेबी डू डाई डू कलेक्शन डे 2

    2. दो दिन में हुमा की फिल्म ने की अच्छी कमाई

    3. अल्फा के सामने देखें हुमा की फिल्म का कलेक्शन 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू ने आलिया भट्ट् और शरवरी वाघ की ऐल्फा के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। ऐल्फा ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छापे हैं। आइए देखते हैं हुमा कुरैशी की फिल्म ने कितनी कमाई की है।

    बेबी डू डाई डू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की क्राइम थ्रिलर बेबी डू डाई डू बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा के सामने सीना ताने खड़ी है। यह फिल्म हुमा की पहली इंडिविजुअल फिल्म है जिसमें वे लीड रोल प्ले कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- शनिवार को Box Office पर दोगुनी हुई Welcome To The Jungle की कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' और 'ऐल्फा' का रहा ये हाल

    कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) ने पहले दिन 0.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 1 करोड़ पार हो गया है।

    baby (3)

    फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,414 शोज के साथ 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 13% और दूसरे दिन 21% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

    'ऐल्फा' के सामने डटकर खड़ी 'बेबी डू डाई डू'

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ की ऐल्फा (Alpha) ने 2 दिन में 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं हुमा की फिल्म इस बिग बजट फिल्म के सामने डटकर खड़ी हुई है। वीकेंड पर दोनों ही फिल्मों ने अपने हिसाब से अच्छी कमाई की है। देखना होगा कि वीक डेज में फिल्में बॉक्स ऑफिस कैसा प्रदर्शन करते हैं।

    खबरें और भी

    baby (4)

    'बेबी डू डाई डू' के बारे में

    'बेबी डू डाई डू' क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे नचिकेत सामंत ने डायरेक्ट किया है और सलीम सिब्लिंग्स व पुणे 04 पिक्चर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर और चंकी पांडे (Chunky Pandey) अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Alpha की टेंशन बनी साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म, कमाई के मामले में Box Office पर दी जोरदार टक्कर