शनिवार को Box Office पर दोगुनी हुई Welcome To The Jungle की कमाई, 'मैं वापस आऊंगा' और 'ऐल्फा' का रहा ये हाल
Box Office Report: शनिवार को कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल, ऐल्फा और मैं वापस आऊंगा में से किसने सबसे ज्यादा कमाया, जानिए... ...और पढ़ें

बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, लेकिन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle), 'ऐल्फा' (Alpha) और 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga)।
यह तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं जो कमाई के मामले में धमाल मचा रही हैं। 'ऐल्फा' से पहले 'वेलकम टू द जंगल' और 'मैं वापस आऊंगा' का राज था, लेकिन अब तीन फिल्मों के बीच कॉम्पटीशन चल रहा है। इन तीनों फिल्मों में से किसने शनिवार को सबसे ज्यादा कमाया, चलिए आपको बतात हैं।
'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
पहले बात सबसे पुरानी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की होगी जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी पीरियड रोमांटिक फिल्म को बड़े पर्दे पर 23 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई घटने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म की कमाई एक हफ्ते से ज्यादा कल यानी शनिवार को बढ़ी।
सैकनिल्क के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि शुक्रवार को कलेक्शन 1 करोड़ के आसपास था। यानी कमाई में दोगुना उछाल आया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.30 करोड़ पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड 84 करोड़ के पार।
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 'ऐल्फा' के आने से फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। इसकी कमाई ने भी दोगुनी रफ्तार पकड़ी।
खबरें और भी
26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन 7.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जबकि शुक्रवार को कारोबार सिर्फ साढ़े चार करोड़ ही था। टोटल कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड छा गई Welcome To The Jungle, 8वें दिन अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई
'ऐल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी एक्शन थ्रिलर 'ऐल्फा' की रिलीज को अभी सिर्फ दो दिन ही हुए हैं और फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है।
इस फिल्म ने पहले दिन जहां सिर्फ 9 करोड़ से ही खाता खोला था। अब दूसरे दिन दो करोड़ की बढ़ोतरी के साथ फिल्म का कलेक्शन 11 करोड़ हो गया। दोनों दिनों में फिल्म ने 20.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।