विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alpha से बचकर रहना! शनिवार को मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, सिंगल डे में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Published: Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM (IST)

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' बॉक्स ऑफिस की कमाई में शनिवार को काफी इजाफा देखने को मिला है।

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा ने लहराया परचम/ फोटो- Instagram

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा ने लहराया परचम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में फीमेल एक्शन फिल्में बहुत ही कम देखने को मिलती हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा की कई अदाकाराओं ने ये प्रूफ कर दिया है कि अगर उन्हें ये करने का चांस मिले, तो वह कमाल कर सकती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा', जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

शुक्रवार को सिंगल डे में 9 करोड़ का बिजनेस करने वाली बॉबी देओल और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ऐल्फा' का शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। कई आलोचनाओं के बावजूद भी यह फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है।

ऐल्फा ने दूसरे दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' को भले ही क्रिटिक्स से कितनी भी रेटिंग मिली हो, लेकिन दर्शकों को आलिया भट्ट की मूवी पसंद आ रही है। पहले दिन आलिया भट्ट की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। अब सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दूसरे दिन का अर्ली कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा है।

शरवरी वाघ, बॉबी देओल, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस मूवी ने दूसरे दिन सिंगल डे में तकरीबन 8.67 करोड़ का बिजनेस किया है, जो एक फीमेल सैंट्रिक फिल्म के हिसाब से काफी अच्छी कमाई है।

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle का बाल भी बांका नहीं कर पाई आलिया भट्ट की Alpha, 9वें दिन मार दी सेंचुरी

alpha

दो दिनों में ऐल्फा ने कमा ली अच्छी खासी रकम

आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' ने शुक्रवार और शनिवार दो दिनों की कमाई मिलाकर कुल 17.92 करोड़ रुपए कमाए हैं। अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह 21.33 करोड़ तक पहुंचा है। सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, स्पाई थ्रिलर मूवी वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है।

alpha

दुनियाभर में इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 16.10 करोड़ से खाता खोला है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई 5 करोड़ के आसपास हुई है। आपको बता दें कि ऐल्फा की कहानी अभिनेता उदय चोपड़ा ने लिखी है और इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिव राविल ने संभाली है। 

यह भी पढ़ें- Alpha छोड़िए, ये 8 साल पुरानी Spy Thriller देख ली तो Alia Bhatt के मुरीद हो जाएंगे, OTT पर आज भी काटती है गदर