Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha छोड़िए, ये 8 साल पुरानी Spy Thriller देख ली तो Alia Bhatt के मुरीद हो जाएंगे, OTT पर आज भी काटती है गदर

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:32 PM (IST)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक फिल्म जिसमें उन्होंने बिना किसी एक्शन के भी अपने तेज-तर्रार दिमाग से हर किसी के होश उड़ा दिए थे। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट की बेस्ट स्पाई थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आलिया भट्ट की बेस्ट स्पाई थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक बेहतरीन अदाकारा हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने के बाद उन्होंने हाईवे, उड़ता पंजाब और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया है।

    इन दिनों आलिया भट्ट ऐल्फा के जरिए बड़े पर्दे पर अपना इंटेंस एक्शन दिखा रही हैं। YRF की स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी ऐल्फा एक्ट्रेस एक स्पाई एजेंट बनी हैं। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है, लेकिन कहानी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

    ऐल्फा से पहले भी बन चुकी हैं स्पाई

    भले ही आपको ऐल्फा पसंद आई हो या न आई हो, लेकिन 8 साल पुरानी आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म जरूर पसंद आई होगी। इस फिल्म ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। पहली बार एक्ट्रेस ने एक शातिर स्पाई एजेंट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को रिलीज के 8 साल हो गए हैं और आज भी यह ओटीटी पर धमाल मचाती है।

    ैिौ

    आलिया भट्ट की बेस्ट मूवी

    यह फिल्म है 2018 में रिलीज हुई राजी (Raazi)। हरिंदर सिक्का की नॉवेल कॉलिंग सहमत पर बेस्ड राजी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने किया था। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था।

    खबरें और भी

    राजी हिट थी या फ्लॉप

    आलिया भट्ट की राजी को न केवल क्रिटिकली पसंद किया गया, बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सुपर-डुपर हिट रही थी। फिल्म ने दुनियाभर में 195 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था, जबकि इंडिया में कलेक्शन 123 करोड़ के आसपास था।

    यह भी पढ़ें- Alpha के सेट से Alia Bhatt ने शेयर की BTS फोटोज, बॉक्स ऑफिस पर हाई ओक्टेन एक्शन से मचाएंगी धमाल

    किस ओटीटी पर है राजी?

    स्पाई थ्रिलर राजी अभी भी ओटीटी पर धमाल मचाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की मोस्ट रीवॉच्ड मूवी है। पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म को IMDb से 7.7 रेटिंग मिली थी। फिल्म में आलिया के अलावा विक्की कौशल, अमृता खानविलकर, सोनी राजदान, जयदीप अहलावत, शिशीर शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

    Alia Bhatt

    राजी की कहानी

    फिल्म की कहानी इंडियन एजेंट सहमत सैय्यद (आलिया भट्ट) की है जो अपने पिता के कहने पर एक मिशन के चलते पाकिस्तानी आर्मी में काम कर रहे इकबाल सैय्यद के साथ शादी करके पाकिस्तान जाती है ताकि वह दुश्मन के बारे में गुप्त जानकारी पा सके।

    यह भी पढ़ें- Kalki 2 में नजर आएंगी Alia Bhatt? प्रभास के इस रिप्लाई ने दिया बड़ा हिंट; फैंस बोले- पक्का है!