Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alpha ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन गाड़े झंडे, आलिया-शरवरी की Action Thriller पर हुई नोटों की बारिश

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:50 AM (IST)

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा (Alpha) दुनियाभर में 3 जुलाई को रिलीज हो गई है। यहां देखें फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- ...और पढ़ें

    अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    HighLights

    1. अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    2. दुनियाभर में अल्फा ने की कितनी कमाई?

    3. पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट् और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' (Alpha) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 3 जुलाई को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी और अब पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

    अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर अल्फा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7,534 शोज के साथ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Welcome To The Jungle का बदला समीकरण, ऐल्फा के आने से कमाई पर पड़ा कितना असर?

    इसके अलावा इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला है। इसमें 5 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। जो कि एक अच्छी शुरुआत है। फिलहाल अल्फा के पास पूरा वीकेंड है यानी शुक्रवार की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड के दोनों दिन अल्फा अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

    alpha

    अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 9.25 करोड़ रुपये

    अल्फा नेट इंडिया कलेक्शन- 9.25 करोड़ रुपये

    अल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 16.10 करोड़ रुपये

    बॉक्स ऑफिस पर मिल रही तगड़ी टक्कर

    इस वक्त अल्फा को बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) से टक्कर से मिल रही है जो कि 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

    खबरें और भी

    alpha (6)

    अल्फा स्टोरी (Alpha Story)

    अल्फा की कहानी एक ट्रेंड मॉडिफाइड सुपर सोल्जर के बारे में है जिसे एक बागी कमांडर ने पाला पोसा है। जब उसे अपने परिवार और अपने छीने गए बचपन के बारे में कड़वा सच पता चलता है तो वो बिछड़ी हुी बहन के साथ मिलकर अपने आने वाले गैर कानूनी मिलिट्री प्रोग्राम को खत्म करने के लिए टीम बनाती है।

    अल्फा के बारे में

    अल्फा वाईआरएफ यूनिवर्स की स्पाई एक्शन थ्रिलर है जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं। वहीं फिल्म का ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है।

    यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड छा गई Welcome To The Jungle, 8वें दिन अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई