शुक्रवार को Welcome To The Jungle का बदला समीकरण, ऐल्फा के आने से कमाई पर पड़ा कितना असर?
वेलकम टू द जंगल की 8वें दिन की कमाई में रास्ते का कांटा बनने के लिए 'ऐल्फा' मैदान में उतर चुकी है। शुक्रवार को अक्षय की मूवी का यह फिल्म बाल भी बांक ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल डे 8 कलेक्शन/ फोटो- Instagram
HighLights
क्या शुक्रवार को ऐल्फा से डरी 'वेलकम टू द जंगल'
8वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल की इतनी कमाई
अक्षय या आलिया किसका शुक्रवार को भारी रहा पलड़ा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज को इस शुक्रवार 8 दिन पूरे हो चुके हैं। एक हफ्ते अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी ने लगातार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर राज किया, लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ऐल्फा आ चुकी है।
ऐल्फा की दस्तक क्या 'वेलकम टू द जंगल' का तख्त हिला है? स्पाई थ्रिलर फिल्म के आने के बाद अक्षय की फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है, नीचे देखें पूरा लेखा-जोखा।
वेलकम टू द जंगल ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन
7 दिनों तक लगातार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली 36 सितारों से सजी 'वेलकम टू द जंगल' के 8वें दिन की कमाई में थोड़ा बहुत ही फर्क पड़ा है। सैकनिल्क डॉट की रिपोर्ट्स के अनुसार, मूवी ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ तक की कमाई की है। हालांकि, यह मूवी के अर्ली आंकड़े हैं। सुबह तक इस फिल्म की आठवें दिन की कमाई 5 करोड़ तक जाने के पूरे चांस है।
इस कलेक्शन से यह साफ पता लगता है कि पहला दिन होने की वजह से ऐल्फा भले ही वेलकम टू द जंगल का समीकरण बदलने में कामयाब रही हो, लेकिन 8 दिन बाद भी जिस तरह से अक्षय की कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है, उससे आने वाले समय में ये फिल्म ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस कमाई में बड़ी रुकावट बनेगी।
यह भी पढ़ें- विदेशों में Welcome The The Jungle का राज, 7 दिनों में ही वसूल लिया बजट; बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना पहुंची अक्षय की मूवी की कमाई
बात अगर टोटल 8 दिनों की हो तो, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने कुल 96.95 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया है। दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म को भारत में यह आंकड़ा पार करने के लिए बस अब साढ़े तीन करोड़ रुपए और कमाने हैं।
खबरें और भी

आपको बता दें कि अहमद खान के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक 137.36 करोड़ की कमाई की है और ओवरसीज मार्केट में मूवी ने 26.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- गुरुवार को Welcome To The Jungle पर जमकर बरसे नोट, 7वें दिन कमाई में आया भारी-भरकम उछाल, बजट हुआ रिकवर