गुरुवार को Welcome To The Jungle पर जमकर बरसे नोट, 7वें दिन कमाई में आया भारी-भरकम उछाल, बजट हुआ रिकवर
वेलकम टू द जंगल की गुरुवार की कमाई में बुधवार के मुकाबले काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने अपना बजट भी निकाल लिया, लेकिन अब इसके गले की फांस ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल डे 7 कलेक्शन/फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Box Office Day 7: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने सिनेमाघरों में आज एक हफ्ता पूरा कर लिया है। 15.25 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली कॉमेडी फिल्म की रफ्तार एक हफ्ते बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बुधवार को जहां फिल्म का सिंगल डे कलेक्शन लगभग अर्ली कलेक्शन साढ़े चार करोड़ के आसपास पहुंचा था, तो वहीं गुरूवार को वेलकम टू द जंगल की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला है।
गुरुवार को मालामाल हुए वेलकम टू द जंगल के मेकर्स
सैकनिल्क डॉट कॉम की अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो, वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर मूवी का अर्ली कलेक्शन गुरूवार को तकरीबन 5.25 करोड़ के आसपास हुआ है, जो अभी सुबह तक काफी बढ़ सकता है।
पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ कमाने वाली कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से ओपनिंग ली थी। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को मूवी के खाते में 20 करोड़ के आसपास आए। रविवार को भी मूवी को सिनेमाघरों में अच्छी ऑडियंस मिली और सिंगल डे पर फिल्म ने 24.75 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया। इसके अलावा सोमवार को मूवी ने 8.5 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 4 करोड़ के आसपास कमाए थे। एक हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 92.90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle की नाक के नीचे से बाजी मार ले गई Mai Vapas Aaunga, 21वें दिन लगा दी पैसों की झड़ी

एल्फा बन सकती है अक्षय कुमार की बड़ी मुसीबत?
एक तरफ जहां इंडिया में मूवी 100 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड तो मूवी का कलेक्शन काफी इम्प्रेसिव रहा है। इस मूवी ने दुनियाभर में टोटल 137.07 करोड़ की कमाई करने के साथ ही अपना 125 करोड़ का पूरा बजट रिकवर कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 26.45 करोड़ रुपए कमाए हैं।
खबरें और भी

हालांकि, वेलकम टू द जंगल का एक हफ्ता तो काफी अच्छा बीता, लेकिन अब अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी के गले की फांस बनने के लिए 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट-बॉबी देओल की फिल्म 'एल्फा' दस्तक दे रही है, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस समीकरण बिगड़ सकता है।