Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्डवाइड छा गई Welcome To The Jungle, 8वें दिन अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:35 AM (IST)

    Welcome To The Jungle Worldwide Collection: ऐल्फा की रिलीज के बाद भी दुनियाभर में शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की ऐल्फा (Alpha) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लगा कि इस फिल्म के आने से अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) पिछड़ जाएगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दुनियाभर में इसका जादू चला।

    अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म 26 जून को रिलीज हुई और इसने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। भले ही इसे मिली-जुली रेटिंग मिली हो लेकिन कमाई के मामले में यह आगे रही।

    विदेशों में छाई अक्षय की फिल्म

    एक हफ्ते में अपना बजट वसूलने वाली वेलकम टू द जंगल ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार के मुकाबले थोड़ी कम कमाई की, लेकिन इसका वर्ल्डवाइड बिजनेस अच्छा रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, आठवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 1 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 27 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

    भारत और विदेशी सिनेमाघरों में वेलकम टू द जंगल आग लगा रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार को साढ़े चार करोड़ के करीब कारोबार किया था। फिल्म का आठ दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है जबकि ग्रॉस में फिल्म पहले ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।

    खबरें और भी

    welcome to the jungle worldwide collection

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Review: जंगल में दंगल है मजेदार, एक्‍शन-रोमांस और देशभक्ति मिलेगा सबका स्वाद

    दुनियाभर में वेलकम टू द जंगल की कमाई

    बात करें वर्ल्डवाइड की तो इसने दुनियाभर में 143 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में करीब 125 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म ने पहले ही अपना बजट वसूल लिया है तो यह अब मुनाफा कमा रही है। फिल्म की कमाई वीकेंड में बढ़ने की उम्मीद है। देखते हैं कि शनिवार और रविवार को ऐल्फा से टकराकर फिल्म कैसा कारोबार करती है।

    यह भी पढ़ें- विदेशों में Welcome The The Jungle का राज, 7 दिनों में ही वसूल लिया बजट; बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई