Alpha की टेंशन बनी साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म, कमाई के मामले में Box Office पर दी जोरदार टक्कर
आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म एल्फा को फिलहाल साउथ की नई फिल्म नागबंधम से टक्कर मिल रही है। ...और पढ़ें
-1783227301339_m.webp)
नागबंधम कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नागबंधम ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
दूसरे दिन नागबंधम ने की बंपर कमाई
एल्फा का सिरदर्द बनी साउथ फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nagabandham vs Alpha: बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नागबंधम और एल्फा के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला। तब से ये दोनों कमाई के मामले में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। वीकेंड पर मूवी के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है, जिसने हर किसी को सरप्राइज किया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि पैन इंडिया रिलीज होने वाली नागबंधम ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दो दिन में अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है, जिसके चलते ये एल्फा के लिए सिरदर्द बन गई है।
नागबंधम ने किया इतना कलेक्शन
3 जुलाई को तेलुगु सिनेमा की पेशकश के तौर पर माइथोलॉजिकल एडवेंचर जॉनर वाली नागबंधम को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बेशक हिंदी में इस मूवी को लेकर ज्यादा हाइप देखने को नहीं मिली, लेकिन फिर भी लिमिटेड स्क्रीन्स पर नागबंधम ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Box Office पर अजय देवगन को टक्कर देने आ रहा 'राव बहादुर', Dhamaal 4 को धराशायी करेगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर?
-1783228189975.jpg)
गौर किया जाए नागबंधम की रिलीज के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अब तक ये साउथ मूवी रिलीज के पहले दो दिन में 6.45 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है। ओपनिंग डे पर नागबंधम ने 3.40 करोड़ और दूसरे दिन 3.04 करोड़ का कलेक्शन किया है।
खबरें और भी

जिसकी बदौलत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अब तक दो दिन के भीतर 6 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, आलिया भट्ट स्टारर एल्फा की तुलना में बेशक नागबंधम का कलेक्शन काफी कम है, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं है, जिनकी निंदा की जाए।
इसके अलावा नजर डाली जाए नागबंधम के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह दो दिन में 10 करोड़ के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि रविवार को इस साउथ मूवी की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।
नागबंधम की रोचक कहानी
जैसा की आपको बताया है कि नागबंधम एक पौराणिक कहानी वाली एडवेंचर फिल्म है। जिसमें 1753 और 1953 के दो अलग-अलग दौर की कहानियों को दर्शाया गया है, जो इतिहास के एक गहरे राज को अपने आप में सिमटे हुए है। लीड हीरो विराट कर्ण का नागअवतार इस मूवी की यूएसपी माना गया है। कुल मिलाकर मूवी की कहानी काफी रोमांचक और दिलचस्प है।