Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards: ममूटी से लेकर अल्का याग्निक तक, पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्राइज में क्या होता है खास?

    Updated: Mon, 25 May 2026 07:55 PM (GMT+05:30)

    पद्म पुरस्कार विजेताओं में इस बार धर्मेंद्र और ममूटी सहित कई कलाकारों के नाम शामिल रहे, जिन्हें राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। ...और पढ़ें

    पद्म पुरस्कार के विजेता (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    पद्म पुरस्कार के विजेता (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. राजधानी दिल्ली में वितरित हुए पद्म पुरस्कार

    2. धर्मेंद्र सहित इन सिनेमाई हस्तियों को मिला सम्मान

    3. राष्ट्रीय सम्मान विजेताओं को मिलता है क्या खास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस समारोह में सिनेमा, संगीत, खेल और  अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। 

    जिनमें  कुल 131 कुल पद्म पुरस्कार विजेता शामिल थे, जो श्रेणी आधार पर पांच पद्म विभूषण पुरस्कार,  13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री के तौर पर वितरित थे। इनमें धर्मेंद्र और ममूटी सहित तमाम सिनेमाई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं इन्हें विजेता के तौर पर क्या मिलता है। 

    पद्म पुरस्कार विजेता को क्या मिलता है?

    पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक है। इस हासिल करने वाले शख्स को क्या-क्या मिलता है। इसको लेकर काफी द्वंद रहता है। मान्याताएं हैं कि इन पुरस्कार को जीतने वाली हस्ती को सरकार द्वारा कई मामलो में छूठ और पेंशन जैसे कई प्रावधान शामिल रहते हैं। लेकिन सच्चाई इसके परे है।

    यह भी पढ़ें- Padma Awards में पिता Dharmendra को मिला सर्वोच्च सम्मान तो फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना, हेमा मालिनी भी नहीं रोक पाईं आंसू

    padma awards winner

    दरअसल न्यू 18 की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पद्म पुरस्कार जीतने वालों को पद्म पुरस्कार विजेताओं को भारत सरकार से कोई नकद पुरस्कार, मासिक पेंशन या सीधा धनराशि लाभ भी नहीं मिलता है।

    समारोह के दौरान कोई चेक भी नहीं दिया जाता है। यह सम्मान पूरी तरह से प्रतीकात्मक और औपचारिक है, लेकिन सामाजिक और पेशेवर रूप से इसकी प्रतिष्ठा का बहुत अधिक महत्व है। साथ ही ये सब भी मिलता है-

    • एक पद्म मेडल (मेडलियन)

    खबरें और भी

  • एक सनद, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा साइन किया हुआ एक सर्टिफिकेट होता है।

  • उनके नाम भारत के ऑफिशियल गैजेट में छपते हैं।

  • मालूम हो कि राष्ट्रीय सम्मान पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के आसपास की जाती है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में इन सभी विनर्स को सम्मानित किया जाता है। 

    सिनेमा के ये सितारे बने इस बार पद्म विजेता

    पद्म पुरस्कार 2026 में हर बार की तरह सिनेमाई क्षेत्र के कलाकारों ने भी जीत का परचम लहराया, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान की तीन अलग-अलग कैटेगरी में विजेता चुना गया। उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं- 

    • धर्मेंद्र (मरणोपरांत)- पद्म विभूषण

    • ममूटी- पद्म भूषण

    • अल्का याग्निक- पद्म भूषण

    • पीयूष पांडे (मरणोपरांत) पद्म भूषण

    • आर माधवन- पद्म श्री

    • सतीश शाह (मरणोपरांत)- पद्म श्री

    • प्रोसेनजीत चटर्जी (पद्म श्री)

    यह भी पढ़ें- 260 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली थी Dharmendra की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 50 साल पुरानी मूवी आज भी है कल्ट