260 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली थी Dharmendra की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, 50 साल पुरानी मूवी आज भी है कल्ट
Dharmendra की एक फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी कि आज भी कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई है। ...और पढ़ें

धर्मेंद्र की कल्ट क्लासिक फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60s का दौर था, सिनेमा में राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे सितारों का राज था और इसी बीच पंजाब से एक 'गबरू जवान' अभिनेता बनने आ गया। पर्सनैलिटी ऐसी कि सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि दिलीप कुमार भी उनके कायल हो गए थे और कह दिया था- 'अल्लाह, मेरे को ऐसे ही बनाया होता तो क्या हो जाता'।
इस आर्टिकल में हम जिस 'गबरू जवान' की बात कर रहे हैं, वो हैं सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra)। उन्होंने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मगर उन्हें पहचान 'फूल और पत्थर' से मिली। मगर यह उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं है।
पांच साल तक सिनेमाघरों में रही फिल्म
धर्मेंद्र ने अपने करियर में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 70s के दौर में दी जिसका रिकॉर्ड आज भी कोई नहीं तोड़ पाया। जब यह फिल्म आई तो लगा नहीं कि ऑल-टाइम सुपरहिट और कल्ट बन जाएगी। शुरू में तो सिनेमाघर खाली पड़े थे, मगर एक बार भरे तो सालों तक खाली नहीं हो पाए। 5 साल तक यह फिल्म बड़े पर्दे पर छाई रही। कमाई दोगुना-तिगुना हुई।
धर्मेंद्र के फिल्म ने बनाया था रिकॉर्ड
यह फिल्म है रमेश सिप्पी निर्देशित शोले (Sholay)। सिनेमा के इतिहास की सबसे कल्ट फिल्मों में शुमार शोले में धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी (Hema Malini), संजीव कुमार, जया बच्चन, अमजद खान जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। 1975 में आई यह फिल्म पचास साल बाद भी कल्ट बनी हुई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sholay की 'बसंती' बनना चाहती थीं जया बच्चन, Dharmendra को देखते ही सोफा के पीछे छुप गई थीं एक्ट्रेस
शोले ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए जिसमें से एक यह था कि यह सबसे कमाई वाली फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म का अभी भी एक रिकॉर्ड ऐसा है जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यह फिल्म पूरे भारत में 60 गोल्डन जुबली का रिकॉर्ड बना चुकी है। यह ऐसी फिल्म है जिसने 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली मनाई। यही नहं, मुंबई के मिनर्वा थिएटर में शोले पांच सालों तक चलती रही थी।
पांच गुना ज्यादा की थी कमाई
बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने दुनियाभर में कमाई से इतिहास रच दिया था। करीब 3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में पांच गुना मुनाफा कमाया था। फिल्म का कारोबार 15 करोड़ से ज्यादा था।