Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sholay के 'गब्बर' की मदद करना चाहता था अंडरवर्ल्ड, बीवी ने ठुकराया ऑफर; नहीं वसूलने दिए करोड़ों रुपये

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:02 PM (IST)

    शोले एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने खुलासा किया है कि परिवार की अंडरवर्ल्ड मदद करना चाहता था। इंडस्ट्री को उन्हें करोड़ों रुपये देने थे। ...और पढ़ें

    शोले के गब्बर की मदद के लिए आगे आया था अंडरवर्ल्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    शोले के गब्बर की मदद के लिए आगे आया था अंडरवर्ल्ड। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रमेश सिप्पी की फिल्म शोले (Sholay) ने 'गब्बर' को अमर कर दिया। इस किरदार को अमजद खान (Amjad Khan) ने निभाया था। हाल ही में, अमजद खान के बेटे और एक्टर शादाब खान (Shadaab Khan) ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में कई लोगों पर उनके पिता के पैसे बकाया थे। 

    रानी मुखर्जी के साथ फिल्म राजा की आएगी बारात में काम कर चुके शादाब खान ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने पिता से जुड़ी वो स्टोरी बताई है जिससे लोग अनजान हैं। इनमें से एक है खलनायक को अंडरवर्ल्ड से मदद मिलना। जी हां, खुद शादाब ने यह दावा किया है।

    अमजद खान को नहीं लौटा रहे थे पैसे

    विक्की लालवानी के साथ बातचीत में शादाब खान ने खुलासा किया है कि उनके पिता अमजद खान ने कई लोगों के कर्ज माफ किए थे जो पैसे नहीं चुका पा रहे थे। मगर कुछ ऐसे प्रोड्यूसर्स और फिल्ममेकर्स भी थे जो पैसे चुकाने में सक्षम थे, लेकिन फिर भी उन्होंने 1.27 करोड़ रुपये नहीं चुकाए। इस बारे में शादाब ने कहा, "यह पैसा जाने-माने प्रोड्यूसर्स पर बकाया था। उनमें से कोई भी आगे नहीं आया और उन्होंने वह बकाया पैसा नहीं चुकाया।"

    अंडरवर्ल्ड से आई थी मदद

    शादाब खान ने आगे बताया कि उस वक्त अंडरवर्ल्ड ने मदद की पेशकश की थी लेकिन उनकी मां ने इसे ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सामने आए। वे अंडरवर्ल्ड से थे। वे आगे आए और हमारी तरफ से उन्होंने पैसे निकलवाने की इच्छा जाहिर की। मेरी मां ने मना कर दिया। मेरे पिता के गुजरने के कुछ महीने बाद की बात है। मैंने वह फोन उठाया। फोन पर मिडिल ईस्ट का एक गैंगस्टर था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rani Mukerji का पहला हीरो 29 साल बाद दिखता है ऐसा, Sholay के 'गब्बर' का साहबजादा फिल्में छोड़ करता है ये काम

    Sholay Gabbar Amjad

    अमजद खान की पत्नी ने नहीं लिया था एहसान

    शादाब ने कहा, "उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि अमजद साहब के कुछ पैसे बकाया हैं। मेरी मां ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन में वह पैसा आपके दरवाजे पर पहुंच जाएगा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने कभी अंडरवर्ल्ड से कोई एहसान नहीं लिया। मैं अब ऐसी कोई नई रीत शुरू नहीं करना चाहती, इसलिए बात वहीं खत्म हो गई।"

    यह भी पढ़ें- 'शोले' को 'गब्बर' को 14 दिन तक भूखे-प्यासे बिठाया बाहर, फिर छीना था उनसे रोल, बेटे ने सुनाई दर्द भरी आपबीती