Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rani Mukerji का पहला हीरो 29 साल बाद दिखता है ऐसा, Sholay के 'गब्बर' का साहबजादा फिल्में छोड़ करता है ये काम

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:09 PM (IST)

    रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के साथ बॉलीवुड में एक और एक्टर ने डेब्यू किया था जो खुद भी एक स्टार किड थे। हालांकि, रानी के पहले हीरो आज क्या कर रहे हैं, ...और पढ़ें

    रानी मुखर्जी के पहले हीरो का लुक हुआ चेंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रानी मुखर्जी के पहले हीरो का लुक हुआ चेंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड में अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने जब 'राजा की आएगी बारात' मूवी से फिल्मों में कदम रखा था तो वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, उनके साथ काम करने वाले अभिनेता आज गुमनामी में जी रहे हैं। 

    रानी मुखर्जी के पहले हीरो स्टार किड हैं। जब वह फिल्मों में आए तब लगा कि वह अपने पिता की तरह बड़े पर्दे पर छा जाएंगे। हालांकि, सालों तक फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें रानी की तरह सफलता नहीं मिली। आज वह एक्टिंग की दुनिया से दूर किसी और फील्ड में काम कर रहे हैं। 

    नहीं मिला स्टारडम

    रानी के पहले हीरो कोई और नहीं बल्कि शोले (Sholay) में गब्बर सिंह बने एक्टर अमजद खान (Amjad Khan) के बेटे शादाब खान (Shadaab Khan) थे। रानी मुखर्जी की तरह शादाब खान को भी 'राजा की आएगी बारात' मूवी से लॉन्च किया गया था। फिल्म में शादाब खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। इस फिल्म के बाद रानी को धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन शादाब के साथ ऐसा नहीं था। उन्हें चुनिंदा फिल्मों के ऑफर मिले। 

    Shadaab Khan

    शादाब खान की फिल्में

    डेब्यू मूवी के बाद शादाब खान बेताबी, हे राम और रिफ्यूजी जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन यह फिल्म भी खास नहीं चलीं और ना ही एक्टर को स्टारडम मिला। आखिरी बार शादाब को रोमियो अकबर वाल्टर मूवी (2019) में देखा गया था। वह साल 2020 में वेब सीरीज स्कैम 1992 में भी नजर आए थे।

    खबरें और भी

    Shadaab

    अब क्या कर रहे हैं शादाब खान?

    शादाब खान का एक्टिंग करियर खास नहीं चल पाया। अब वह फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। शोबिज से दूर उन्होंने लेखन में अपना पैशन ढूंढा और बतौर लेखक अपना करियर बना रहे हैं। उन्होंने ही अपने पिता की बायोग्राफी (Amjad Khan Biography) लिखी थी जिसे अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया था। वह 2013 में शांति मेमोरियल और 2015 में मर्डर इन बॉलीवुड जैसी किताबें भी लिख चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक की कर रहे थे एक्टिंग, सच में हो गई थी मौत; 'मेरे पिया गए रंगून' के हीरो की कहानी