विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padma Shri Award 2023: रवीना टंडन और आरआरआर के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 25 Jan 2023 10:38 PM (IST)

Padma Shri Award 2023 आरआरआर के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ...और पढ़ें

Padma Shri Award 2023, Raveena Tandon, RRR music composer, MM Keeravani, Padma Shri Award
Padma Shri Award 2023, Raveena Tandon, RRR music composer, MM Keeravani, Padma Shri Award

नई दिल्ली, जेएनएन। Padma Shri Award 2023: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म अवॉर्ड का एलान किया गया। इस लिस्ट में आरआरआर के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी सामने आया है। रवीना को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

9 हस्तियों को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री का होगा सम्मान

बता दें, 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। तबला नवाज उस्ताद जाकिर हुसैन को भी देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लेखिका सुधा मूर्ति, बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिडला, आकाश एयर के संस्थापर राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

जाकिर हुसैन तबला वादक होने के साथ-साथ संगीतकार भी हैं। बता दें, संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें क्रमशः 1988 और 2002 में पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजा गया था।

एमएम कीरावानी को मिल चुका है गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

हाल ही में एमएम कीरावानी को फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड के लिए देशभर में जश्न मनाया गया था। बता दें, इस गाने को चंद्रबोस ने लिखा था। इसके अलावा आरआरआर का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेट हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Pathaan को बचाने आए ‘टाइगर’, लीक हुआ फिल्म से सलमान के कैमियो का वीडियो

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग हुई पूरी, हॉट तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी