Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड! एक तरफ आशा भोसले की डेथ कवरेज पर नोटिस, दूसरी तरफ Dhurandhar के गाने मचा रहे गदर

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 06:49 PM (IST)

    मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर जियो न्यूज को उनके गाने प्रसारित करने के लिए पेमरा का नोटिस मिला है। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में भारतीय सामग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन 12 अप्रैल को हुआ था। 92 साल की उम्र में गायिका के निधन पर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत दुनिया भर में उनके प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया।

    कई पाकिस्तानी कलाकारों ने इस खबर पर शोक जताया। दुनिया के कई न्यूज चैनलों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हीं में से एक था पाकिस्तान का जियो न्यूज चैनल। जियो न्यूज़ ने आशा भोसले के निधन की खबर के साथ उनके गानों को भी टीवी पर चलाया था। हालांकि जियो न्यूज को ऐसा करना थोड़ा महंगा पड़ गया। आशा भोसले से जुड़े कंटेंट के प्रसारण के लिए जियो न्यूज को पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटर पेमरा (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी) की ओर से शो-कॉज नोटिस मिला है।

    यह भी पढ़ें- 'ऐसे दिखाती थीं जैसे सबसे खुश...'Asha Bhosle को याद कर रो पड़ी अरुण ईरानी

    PEMRA ने क्यों दिया नोटिस?

    PEMRA का आरोप है कि इस चैनल ने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। ये वही आदेश है, जहां कोर्ट ने पाकिस्तान में भारतीय गानों समेत किसी भी तरह के कॉन्टेंट की ब्रॉडकास्टिंग पर बैन लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने ये बैन साल 2018 में लगाया था इसलिए जब जियो न्यूज़ ने आशा भोसले के गानों को चलाया, तो PEMRA भड़क गया।

    जियो न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अजहर अब्बास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "हमेशा से परंपरा रही है कि जब किसी महान कलाकार पर रिपोर्टिंग होती है तो उसके काम को याद किया जाता है और सराहा जाता है। लेकिन फिर भी पेमरा ने इसे बैन करना चुना।"

    पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहे गानें

    वहीं दूसरी ओर भारतीय बॉलीवुड गाने पाकिस्तान के स्ट्रीमिंग चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है। धुरंधर 2 से जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज का गाना 'जाइए सजना' 3 से 9 अप्रैल के बीच पाकिस्तान के स्पॉटिफाई चार्ट पर तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। इसके अलावा करण औजला के ट्रैक व्बॉयफ्रेंड ने छठा स्थान हासिल किया है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.47.27 PM

    धुरंधर 2 के गाने जाइए सजना और करण औजला के गाने बॉयफ्रेंड के अलावा, नवजोत आहूजा का खाट 13 अप्रैल को स्पॉटिफ़ाइ पाकिस्तान की लिस्ट में 5वें नंबर जगह बना चुका है।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए शाह रुख-सलमान? मुंबई में थे मौजूद, सामने आई वजह