Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan की सफलता से गदगद हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बताया शाह रुख खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार, होने लगी ट्रोल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 05:22 PM (IST)

    Pakistani actress On Shah Rukh Khan शाह रुख खान की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म् ...और पढ़ें

    Pakistani actress On Shah Rukh Khan: शाह रुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई है।
    Pakistani actress On Shah Rukh Khan: शाह रुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pakistani actress On Shah Rukh Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनोशेह अशरफ ने एक इंटरव्यू में शाह रुख खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानियों को लगता है कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्म का प्रचार नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद वह शाह रुख खान की हमेशा की फैन बनी रहेंगी। इस पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

    अनोशेह असरफ ने कमेंट एसआरके का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है 

    कई लोगों का मानना है कि अनोशेह असरफ ने कमेंट शाह रुख खान का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है। शाह रुख खान 5 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पठान के माध्यम से बॉक्स ऑफिस पर वापस लौटे हैं। इस फिल्म ने 4 दिन में 400 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। अब पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अच्छा व्यापार किया है। कई लोग फिल्म की सराहना कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने की 'बड़ी अनाउंसमेंट' करने की घोषणा, फैंस ने पूछा- कियारा आडवाणी से शादी...

    अनोशेह अशरफ ने शाह रुख खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार बताया है

    अनोशेह अशरफ नामक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शाह रुख खान को यूनिवर्सल सुपरस्टार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा शाह रुख खान की फैन रहेंगी। हालांकि, कई लोगों को उनका यह कमेंट पसंद नहीं आया है। लोगों का मानना है कि उन्होंने ऐसा स्टेटमेंट इसलिए दिया है क्योंकि वह पाकिस्तान से है तो शाह रुख खान का ध्यान उनपर जाएगा। 

    'मेरे लिए शाह रुख खान यूनिवर्सल सुपरस्टार है'

    अनोशेह आगे लिखती हैं, 'चाहे लोग शाह रुख खान को कितना भी नापसंद करें। कई पाकिस्तानियों को लगता है कि हमें बॉलीवुड की फिल्मों का प्रचार नहीं करना चाहिए लेकिन मेरे लिए शाह रुख खान यूनिवर्सल सुपरस्टार है जो लोगों से जुड़ने में विश्वास रखता है। उनके लिए सीमाएं मायने नहीं रखती। विश्व हमें मानव के तौर पर देखता है और शाह रुख खान ने काफी अच्छा काम किया है। मैं शाह रुख खान की फैन हूं।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed ने 2 पीस बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, लोगों ने कहा- प्लंबर आउटफिट 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    अनोशेह अशरफ को ट्रोल किया है

    इस पर एक ने अनोशेह अशरफ को ट्रोल किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने शाह रुख खान की सराहना की और आगे लिखा, 'मैं अपने पोस्ट पर कुछ भी लिखूं। यह मेरा मत है लेकिन मेरे कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार है। वह कोई मत भी नहीं रखते, कुछ लोगों का मानना है कि मैंने ऐसा कमेंट इसलिए किया है ताकि शाह रुख खान का ध्यान मुझ पर जाए। हा हा, मुझे लगता है ऐसे करने के कई तरीके हैं। कलाकारों को सबका प्यार मिलता है, सम्मान मिलता है लेकिन पाकिस्तानियों में नफरत होती है। वह अपने लोगों से भी करते हैं। वह कभी अच्छे नहीं हो सकते हैं। वह हमेशा एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं। अल्लाह जाने उन्हें ऐसा करके क्या सेटिस्फेक्शन मिलता है।' उन्होंने नफरत करने वाले पाकिस्तानियों को गुड लक भी कहा है।