Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कहानी बिल्कुल सच...' Dhurandhar 2 के सपोर्ट में आया पाकिस्तानी पत्रकार, बताया प्रोपेगैंडा से अलग फिल्म

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:20 PM (IST)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी को पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ आजाकिया ने सच बताया है। उन्होंने कहा कि कराची के लियारी इलाके का चित्रण वास्तविकता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धूम मचा दी। इसके बाद 19 मार्च को इसका सीक्वल आया और इसने भी सफलता का वहीं परचम लहराया। फिल्म की कहानी कराची के लयारी इलाके की वास्तविक घटनाओं और आपराधिक गिरोह से प्रेरित है।

    इसमें पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को दर्शाया गया है। एक तरफ जहां कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कई आलोचकों ने इस पर राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- 'लाखों को रोजगार देते हैं Ranveer Singh....' डॉन 3 विवाद में कूदे Ram Gopal Varma, बोले- FWICE को ही बैन कर दो

    आरिफ ने किया धुरंधर को सपोर्ट

    अब धुरंधर फिल्म के पक्षपातपूर्ण दावों के बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ आजाकिया ने इसका समर्थन किया है। आरिफ ने कराची के लयारी इलाके के चित्रण का समर्थन करते हुए कहा है कि कहानी वास्तविकता के काफी करीब है।

    Dhurandhar (11)

    कराची के मेयर रह चुके हैं आरिफ

    टॉक जर्नलिज्म 2026 का एक वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। आरिफ ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा, "मैं कराची के एक कस्बे का मेयर था, धुरंधर फिल्म के बनने के समय ही मैं निर्वाचित हुआ था। मेरा जन्म और पालन-पोषण लयारी में हुआ है, इसलिए मुझे पता है कि फिल्म में जो कुछ भी दिखाया गया है वह सच है।"

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Asian News International (@ani_trending)

    उन्होंने आगे कहा,"मेरा जन्म कराची में हुआ था, लेकिन मेरे माता-पिता का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं, पाकिस्तानी नहीं।"

    कितना था धुरंधर 2 का कलेक्शन?

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसी के साथ ही ये फिल्म अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह फिल्म भारत में 4 जून को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर OTT पर रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Lifetime Collection: ऐतिहासिक कमाई कर 'पवेलियन' लौटी 'धुरंधर 2', दो महीने में Box Office पर छापे करोड़ों