विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam को 10 साल बाद आई इंडियन फैंस की याद, कहा- 'जिन्होंने बैन किया उनका शुक्रिया'

Updated: Wed, 12 Aug 2026 02:03 PM (IST)

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने 10 साल बाद भारतीय फैंस को याद किया और कहा कि बैन के बावजूद उनके गाने VPN के जरिए सुने जाते हैं।

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को सताई भारत की याद

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को सताई भारत की याद

HighLights

  1. आतिफ असलम ने 10 साल बाद भारतीय फैंस को याद किया

  2. आतिफ ने बैन करने वालों का शुक्रिया अदा किया

  3. काम की कमी नहीं फिर भी भारत को मिस कर रहे हैं आतिफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड में खूब गाने गाए, लेकिन पिछले 10 सालों से पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन के बाद से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कोई गाना नहीं गाया है। ऐसे में अब करीब 10 साल बाद आतिफ असलम को भारतीय फैंस की याद सता रही है।

आतिफ असलम ने क्या कहा?

दरअसल आतिफ असलम ने हाल ही में बताया है कि भले ही भारत में उन पर बैन लगा हो, लेकिन भारतीय फैंस उनके गाने VPN के जरिए सुनते हैं। आतिफ असलम ने एक शो में पहुंचे थे। यहीं पर आतिफ ने भारत में लगे पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन से लेकर कई दूसरे मुद्दों पर बात की।

आतिफ ने कहा कि, 'पिछले 10 सालों से भारत में मुझ पर बैन लगा हुआ है। इन बीते सालों में वहां मेरा कोई गाना भी रिलीज नहीं हुआ है। हालांकि मेरे फैंस मेरे गाने VPN के जरिए सुनते हैं, एक दूसरे को सीडी बांट देते हैं। मैं मानता हूं कि भले ही मुझ पर बैन लगा हो, लेकिन मेरा संगीत मेरे चाहने वालों तक पहुंच ही जाएगा।'

Ayushman sara

भारत को मिस कर रहे हैं आतिफ

आतिफ असलम (Atif Aslam) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मुझे भारत में काम ना कर पाने की कोई कमी तो नहीं खल रही है, लेकिन हां मुझे वहां की याद बहुत आती है। इसके आगे आतिफ ने कहा कि,

'भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया हुआ है। मेरे अलावा जितने भी पाकिस्तानी आर्टिस्ट हैं, उन पर भी बैन लगा है। इस बैन के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय कलाकारों पर बैन लगा दिया। मैं कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने हम पर बैन लगाया उनका बहुत-बहुत शुक्रिया।'

आतिफ ने अपनी इस पूरी बातचीत में कहा है कि उन्हें भारतीय फैंस की याद आती है। हालांकि आतिफ ये भी कहना है कि उनके पास काम की नहीं है।

Atife

आपको बता दें कि साल 2016 में भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था। इसके बाद स्थित तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच आतिफ का एक कॉन्सर्ट गुरूग्राम (गुड़गांव) में होने वाला था। हालांकि बाद में इसे रद्द कर दिया।

इसके बाद साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद स्थित और बिगड़ गई। सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया। आतिफ असलम ने हिंदी में एक से बढ़कर एक गाने (Atif Aslam Songs) गाए हैं, जिसमें बेइंतहा, आदत, तेरे बिन और तू जाने ना समेत कई हिट्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को लेकर Govinda ने की थी भविष्यवाणी, 19 साल पहले भाईजान को दी करियर बदलने वाली सलाह

यह भी पढ़ें- 64 साल के Tom Cruise की क्रश हैं Mallika Sherawat, ट्रेटर 2 में 'मर्डर' गर्ल के खुलासे ने मचाई सनसनी