विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 सालों से सैलून में खूब बजता आ रहा है पंकज उधास का ये कालजयी गीत, आज भी सुनकर दिल को आ जाता है सुकून

Published: Mon, 07 Sep 2026 07:40 PM (IST)

पंकज उधास का 1994 की फिल्म मोहरा का गाना आज भी सैलून में खूब पसंद किया जाता है। यह गीत 32 सालों से लोगों को सुकून दे रहा है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गानों को लेकर हर किसी का म्यूजिक टेस्ट अलग होता है। किसी को तड़क-भड़क वाले लाउड म्यूजिक के सॉन्ग पसंद होते हैं तो कोई धीमा म्यूजिक पसंद करता है जो उनके मन को शांति दे।

सैलून में खूब बजता है ये गाना

इस तरह से गानों का चयन भी अलग-अलग मूड के हिसाब से होता है। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप किसी सैलून या नाई की दुकान पर जाते हैं उनका म्यूजिक टेस्ट और गानों का सेलेक्शन कितना अलग होता है?

Song (15)

ये 90s के वो पॉपुलर गाने होते हैं जिन्हें हम घर बैठकर सुने तो इनमें वो मजा या कह लीजिए आनंद नहीं आएगा। आज आपको हम उन्हीं पुरानी यादों में ले जा रहे हैं जब सैलून में बजने वाले ये गाने सीधे हमारे दिल के तारों को छेड़ते थे।

पंकज उधास ने गाया था गाना

हम बात कर रहे हैं साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' (Mohra) के गाने 'न कजरे की धार की' (Naa Kajre Ki Dhar)। इस गाने को पंकज उधास (Pankaj Udhas) और साधना सरगम (Sadhna Sargam) ने गाया था। गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत विजू शाह ने दिया था।

न कजरे की धार को सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और पूनम झावर पर फिल्माया गया है। गाना जब रिलीज हुआ था तो लोगों में इसकी दीवनगी इस कदर थी कि वो हर जगह इसे सुनते नजर आते थे, चाहे रेडियो हो, या फिर टीवी। होटलों में भी ये खूब प्ले होता था।

कौन-कौन से कलाकार आए थे नजर

फिल्म में अक्षय और सुनील का एक्शन, रवीना टंडन के साथ अक्षय की केमिस्ट्री और नसीरुद्दीन शाह का निभाया बेहतरीन विलेन किरदार बहुत पसंद किया गया। ये गाना जब भी प्ले होता था तो इसने हजारों दिलों को छलनी किया। इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण इसका म्यूजिक था।

यह भी पढ़ें- करण जौहर पर चढ़ा 'चटपटे' हरियाणवी गानों का खुमार,372 मिलियन व्यूज वाला गाना यूट्यूब पर खूब बटोर रहा सुर्खियां

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं