Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Deol Mehendi: बेटे करण की मेहंदी सेरेमनी में सनी ने बनवाया ऐसा डिजाइन, लोग कर रहे 'तारा सिंह' को सलाम

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 01:17 PM (IST)

    Karan Deol Mehendi Ceremony 15 जून को करण और द्रिशा की मेहंदी सेरेमनी हुई। सोशल मीडिया कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। सनी देओल अपने बेटे करण ...और पढ़ें

    Karan Deol Mehendi Ceremony, Sunny Deol Photo Credit Instagram
    Karan Deol Mehendi Ceremony, Sunny Deol Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. करण और द्रिशा आचार्य की हुईं मेहंदी सेरेमनी।
    2. सनी देओल ने भी लगवाई मेहंदी।
    3. करण ने अपने हाथ पर लिखवाया होने वाली वाइफ का नाम।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Mehendi Ceremony: सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की मेहंदी सेरेमनी में ऐसा काम किया, जिसकी सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। करण इस वीकेंड पर शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस चल रहे हैं। 15 जून को करण और द्रिशा की मेहंदी सेरेमनी हुई। 

    पापा सनी देओल ने भी लगवाई मेहंदी

    एक्टर सनी देओल अपने लाडले बेटे करण के सभी वेडिंग फंक्शन को काफी एन्जॉय कर रहे है। हाल ही में रोका सेरेमनी में सनी का डांस वीडियो सामने आया था। वहीं अब मेहंदी सेरेमनी से सनी की कई फोटोज सामने आई है, जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। एक्टर ने मीडिया के सामने आकर अपनी हाथ पर लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट किया।

    खास है सनी देओल के हाथ की मेहंदी

    अभिनेता ने अपनी हथेली पर उस मेहंदी को दिखाया जहां धार्मिक प्रतीक बनाए गए थे। इस दौरान एक्टर ने हर धर्म के चिन्ह को मेहंदी से अपनी हथेली पर बनवाया। इस मौके सनी पाजी लाइट पिंक शर्ट और व्हाइट पेंट में नजर आए।

    करण ने हाथ लिखवाया द्रिशा का नाम

    होने वाले दूल्हे राजा यानी करण देओल की भी कुछ तस्वीरे सामने आई है, जिसमे वह दादा धर्मेंद्र के घर से निकलते नजर आ रहे है। इस दौरान वह अपनी गाड़ी में बैठे हुए है और येलो कलर का कुर्ता पहना है। गाड़ी में करण मीडिया को देख मुस्कुराते नजर आए और अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट करते दिखे। करण ने अपने हाथ पर द्रिशा का नाम लिखवाया है।

    खबरें और भी

    धर्मेंद्र के बंगले में हो रही है सारी रस्में

    वहीं तीसरे वीडियो की बात करें तो यह वीडियो धर्मेंद्र के जुहू वाले बंगले का है, जहां बैंड बाजे वाले नजर आ रहे है। सभी ने इस दौरान येलो कलर का कुर्ता पहना हुआ है और जोर-शोर से ढोल बजाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल की शादी के कार्यक्रम 16 से 18 जून तक होंगे।