Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urfi Javed: किससे शादी कर रही हैं उर्फी जावेद? सवाल के जवाब पर एक्ट्रेस ने किया इस नाम का खुलासा

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 05:39 PM (IST)

    अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद इस बार अपने बयान को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ शादी कर रही ...और पढ़ें

    File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Urfi Javed Instagram
    File Photo of Urfi Javed. Photo Credit: Urfi Javed Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके अतरंगी कपड़े और लीक से हटकर फैशन सेंस हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन बने रहते हैं। कपड़ों की वजह से ही नहीं बल्कि उर्फी बयानों से भी लाइमलाइट में रहना जानती हैं। एक बार फिर वह अपने स्टेटमेंट को लेकर हेडलाइंस में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने पठान एक्टर शाह रुख खान की दूसरी बीवी बनने की इच्छा जताई थी। यह बात तो मजाक में कही गई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने यह बताया है कि वह किसके साथ शादी कर रही हैं।

    ऊर्फी जावेद पैपराजी को हमेशा अटपटे बयान देती रहती हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो पहले तो मीडिया कर्मियों को डांट रही है कि उनसे बहुत सारा सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि किसके साथ शादी कर रही हैं, तो इस पर उर्फी ने हैरान करने वाला जवाब दिया।

    उर्फी ने बताया किससे कर रही हैं शादी

    उर्फी ने कहा कि वह खुद के साथ शादी कर रही हैं। इतना कहते ही उर्फी हंसने लगी और फिर आगे बढ़ गईं। लेकिन उर्फी के इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी चुटकी ली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक ने कमेंट किया, 'दिल की तो साफ है यह लड़की पर बस यही एक कमी है इसको कपड़ों की कमी है...नहीं तो यह लड़की अच्छी है...'

    एक अन्य ने कमेंट किया, ' आज इतने कपड़े कैसे पहन लिए। लगता है सच में शादी के लिए लड़का देखने जा रही है।'

    यह भी पढ़ें: Ask SRK Session After Pathaan: शाह रुख ने सलमान खान को बताया गोट, तुलना करने पर फैन को दिया मुंहतोड़ जवाब

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतेगा यह कंटेस्टेंट! विनर के लिए इस खिलाड़ी का नाम टॉप पर

    खबरें और भी