Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतेगा यह कंटेस्टेंट! विनर के लिए इस खिलाड़ी का नाम टॉप पर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 03:34 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 तेजी से अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में शो का फिनाले एपिसोड टोलीकास्ट हो जाएगा। इस बीच शो के विनर के नाम को लेक ...और पढ़ें

    File Photo of Archana Gautam, Shiv Thakare, MC Stan and Shalin Bhanot
    File Photo of Archana Gautam, Shiv Thakare, MC Stan and Shalin Bhanot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के विनर के नाम की कुछ ही दिनों में घोषणा कर दी जाएगी। टॉप 3 में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट के बीच युद्ध शुरू हो गया है। बिग बॉस की ट्रॉफी कौन ले जाएगा, इसका खुलासा 12 जनवरी को होगा। मगर सोशल मीडिया पर एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है कि यह इस सीजन का विनर होगा।

    बिग बंस के विनर के नाम को लेकर उत्सुकता

    रविवार का वार एपिसोड में कोई एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो जाएगा। ऐसी चर्चा है कि इस हफ्ते टीना दत्ता बेघर हो जाएंगी। उनकी जाने के बाद बिग बॉस को टॉप 7 खिलाड़ी मिल जाएंगे। जैसे-जैसे एक-एक दिन आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे यह जानने के लिए फैंस की उत्सुकता भी बनी हुई है कि आखिर इस बार ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा।

    इन खिलाड़ियों के नाम की हुई चर्चा

    सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से शिव, ठाकरे प्रियंका चौधरी और एमसी स्टैन के नाम को लेकर चर्चा है। अर्चना गौतम भी फाइनलिस्ट की रेस में बनी हुई हैं। सभी के फैंस अपने चहेते सितारे को जिताने के लिए जमकर उनकी पब्लिसिटी कर रहे हैं।

    बिग बॉस के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं शिव

    टि्वटर हैंडल पर 'जनता की जान प्रियंका' ट्रेंड होने लगा, तो शिव ठाकरे के फैंस ने 'विजय भव शिव ठाकरे' ट्रेंड शुरू किया। शिव वैसे भी बिग बॉस के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक माने जाते हैं। उनके गेम प्लान की कई सेलिब्रिटी ने तारीफ की है। शिव ठाकरे के फैंस ने उन्हें बिग बॉस का विनर भी घोषित कर दिया है।

    खबरें और भी

    शिव ठाकरे के फैन क्लब ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'विजय भव शिव ठाकरे' ने 240 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्विट्स को 500 लाइक्स मिले हैं।

    मंडली का हिस्सा हैं शिव

    शिव बिग बॉस 16 की मंडली का हिस्सा हैं। यह मंडली सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को लेकर बनी है। इस मंडली का हिस्सा साजिद खान और सौंदर्या शर्मा भी थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: मीका सिंह ने सभी को दिया 440 वोल्ट का झटका, फराह खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस की 'रानी'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फराह खान ने प्रियंका-टीना को कहा वैम्प तो भड़क गए फैंस, बोले- साजिद की बहन से क्या उम्मीद करें